जावेद अख्तर ने साहिर लुधियानवी के कफन का पैसा दे कर चुकाया था 200 रुपये का कर्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गीतकार साहिर लुधियानवी ने अपनी मौत के बाद जावेद अख्तर को उधार दिए 200 रुपए वसूल लिए थे। ये सोच कर जावेद अख्तर खूब रोए। एक बेटे की तरह उनके जनाजे पर सारा इंतजाम किया।

Javed Akhtar repaid a 200 rupees to Sahir Ludhianvi
साहिर लुधियानवी ने जावेद अख्तर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गुलजार और जावेद अख्तर का नाम गूंजने से पहले कुछ ऐसे भी गीतकार हुए जिन्होंने अपनी नज्मों और गीतों में आत्मा उतार कर रख दी हो। उन्हीं गीतकार, शायर में से एक थे साहिर लुधियानवी। 40 के दशक से लेकर 1980 तक वो फिल्मों में गीत लिखते गए। उनके लिखे गीतों ने ऑडियंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई। साहिर का इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ अच्छा रिश्ता रहा। लेकिन जावेद अख्तर से उनका खास कनेक्शन रहा। दोनों के बीच का रिश्ता ऐसा था कि साहिर की मौत पर जावेद अख्तर को उनसे उधार लिए पैसे चुकाने पड़े।

साहिर और जावेद अख्तर का रिश्ता

ये बात 1960 के दशक की है। उस दौर में एक नया लड़का जावेद अख्तर फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा था। रहने और खाने का कोई ठिकाना नहीं था तो साहिर लुधियानवी ने उस नए लड़के को अपने घर में रहने की जगह दी। जावेद अख्तर, साहिर को अपना गुरु मानते और लेखनी के कई गुण उनके साथ रहते हुए सीख रहे थे। वहीं साहिर के लिए जावेद बेटे जैसे थे। वो न सिर्फ उनका ध्यान रखते बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें पैसे भी दिया करते।

वो 200 रुपए का उधार

ये बात 60 के दशक की है। साहिर को एहसास हुआ कि जावेद अख्तर को पैसों की जरूरत है। ऐसे में उनकी खुद्दारी और मान सम्मान को बनाए रखते हुए उन्होंने 200 रुपए टेबल के पास छोड़ दिए। 200 रुपए उस दौर की बड़ी कीमत थी। इसका अंडा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 100 का छुट्टा लेने के लिए लोग बैंक जाया करते थे। जावेद अख्तर ने वो 200 रुपए लिए और ऐसे ही वक्त आगे बढ़ गया।

जावेद अख्तर का करियर निकल पड़ा

जावेद अख्तर को फिल्मों में काम मिलने लगा, सलीम खान के साथ उनकी जोड़ी हिट हो गई। वो इंडस्ट्री के टॉप लेखकों में से एक बन गए। पैसों की किल्लत अब खत्म हो चुकी थी। अब अच्छा दौर शुरू हो गया था। ऐसे में अब जब कभी जावेद अख्तर अपने गुरु साहिर से मिलते तो उनके दिए उन 200 रुपए का जिक्र जरूर करते। जावेद कहते हैं कि अब वो 200 रुपए नहीं लौटाएंगे। मजाक में जवाब देते हुए साहिर भी कहते, ‘बेटे वो 200 रुपए तो मैं तेरे से लेकर रहूंगा’।

दोस्त के घर हुई साहिर की मौत

ऐसे ही वक्त बीतता गया। फिर आई 25 अक्टूबर की शाम। उस समय उनके एक डॉक्टर कपूर नाम के भी दोस्त हुआ करते थे। साहिर को खबर मिली कि उनके दोस्त डॉक्टर कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में एक अच्छे दोस्त की तरह साहिर अपने उस दोस्त के घर जा पहुंचे। उन्हें हंसाने और एंटरटेन करने का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों बिस्तर पर ही ताश खेलने लगे। कोई बाजी हार रहा था तो किसी को जीत मिल रही थी। तभी डॉक्टर कपूर ने ध्यान दिया कि साहिर के चेहरे का रंग कुछ बदल रहा है। उन्होंने अपने दोस्त को पुकारा। साहिर को हार्ट अटैक आया था। अपने आखिरी समय में साहिर ने कहा, ‘चेहरे पर चेचक के हजार दाग सही डॉक्टर कपूर, जिंदगी खूबसूरत है, मैं मरना नहीं चाहता’। साहिर गिर पड़े। डॉक्टर कपूर ने संभालने की कोशिश, कमरे में शोर मच गया। भागते हुए उनका ड्राइवर अनवर आया और अपने मालिक के मृत शरीर को उठाकर वापस उनके घर लेकर पहुंचा।

रात भर रोते रहे जावेद अख्तर

जावेद अख्तर को खबर लगी तो वो सबसे पहले साहिर के घर पहुंचे। रात हो चुकी थी। धीरे-धीरे इंडस्ट्री में साहिर की मौत की खबर फैलने लगी थी। लेकिन रात भर जावेद उनकी डेथ बॉडी के पास बैठे रहे। वो बस रोते रहे। सुबह हुई। इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों का हुजूम उनके घर की तरफ बड़ा। जनाजा निकाला गया। साहिर लुधियानवी के मृत शरीर को अब कब्र में दफनाया जाना था। इस दौरान जावेद अख्तर ने अपने पिता सामान साहिर के अंतिम समय में वो सब कर रहे थे जो एक बेटा करता।

साहिर ने मरने के बद वसूल लिए अपने 200 रुपए

साहिर के मृत शरीर को दफनाया गया। उनके अंतिम दर्शन कर जनाजे में शामिल भीड़ अब लौटने लगी थी। जावेद अख्तर घंटों वहीं रहे। कुछजब सब लौट रहे थे तो जावेद अख्तर अपने गुरु को आखिरी सलाम कर आगे बढ़ने लगे। तभी पीछे से उर्दू लेखिका वाजिदा तबस्सुम के पति अशफाक ने आवाज दी। उन्होंने कहा, ‘जावेद कुछ पैसे हैं?’ मैं सुबह जल्दी में आया तो बटुआ घर छोड़ आया। कफन के पैसे देने हैं’, जावेद अख्तर ने पूछा कितने चाहिए, ‘अशफाक बोले 200 रुपए’। जावेद ये सुनकर सन्न रह गए। ये वही 200 रुपए उधार के थे जो कभी साहिर ने उन्हें दिए थे। वो अक्सर कहते थे कि ये पैसे तो मैं लेकर रहूंगा। आखिर हुआ भी वही। साहिर ने जावेद को दिए वो पैसे अपने कफन के लिए ले लिए। ये सोच कर जावेद अख्तर उनकी कब्र पर खूब रोए।’

साहिर की लिखी नज्म

साहिर के चले जाने के बाद जब भी जावेद अख्तर उनका जिक्र करते हैं, अक्सर भावुक हो जाते हैं। और उनकी लिखी इस नज्म को पढ़कर सुनने वालों को उनकी फनकारी के किस्से सुनाते हैं। साहिर ने लिखा था,

‘कल और आएंगे नगमों की खिलती कलियां चुनने वाले,

मुझसे बेहतर कहने वाले, तुमसे बेहतर सुनने वाले,

कल कोई मुझको याद करे, क्यों कोई मुझको याद करे,

मसरूफ ज़माना मेरे लिए, क्यों वक्त अपना बर्बाद करे।’

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़जावेद अख्तर ने साहिर लुधियानवी के कफन का पैसा दे कर चुकाया था 200 रुपये का कर्ज