हॉलीवुड की वो फिल्म जिसे रिलीज होने में लग गए 48 साल, 2018 में नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
Hollywood Kissa: आज हम आपको हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे रिलीज होने में 48 साल लग गए। 1971 में इस फिल्म का प्रोडक्शन शुरू हुआ था और ये फिल्म साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर आई।

फिल्मों के प्रोडक्शन में कई बार तरह-तरह की चुनौतियां आती हैं जिस वजह से कई बार फिल्म की रिलीज में देरी होती है। पर क्या आप जानते हैं हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है जिसे रिलीज होने में 48 साल लग गए? जी हां, 48 साल। फिल्म का प्रोडक्शन 1970 में शुरू हुआ था, लेकिन एक के बाद एक मुसीबतें आती रहीं और फिल्म पूरी हुई साल 2018 में। 2018 में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इस फिल्म का नाम और क्यों इसे पूरा होने में लगे 48 साल?
क्या था फिल्म का नाम?
सबसे पहले शुरुआत करते हैं फिल्म के नाम से। इस फिल्म का नाम है द अदर साइड ऑफ द विंड। आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन साल 1970 में हुआ था। फिल्म को ऑर्सन वेल्स डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म का प्रोडक्शन कुछ वक्त ही बात बंद हो गया क्योंकि उस वक्त की अमेरिकी सरकार ने ये निर्धारित किया कि वेल्स की कंपनी कोई होल्डिंग या प्रोडक्शन कंपनी नहीं है, इसलिए उनपर भारी टैक्स लगाया जा सकता है। इसके बाद वेल्स ने अपने प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त फंडिंग के लिए दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इसके बाद साल 1974 में दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाई।
collider.com के मुताबिक, वेल्स ने अपने प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए अपने दूसरे साथियों को अप्रोच भी किया, लेकिन हॉलीवुड के अधिकांश लोग, 'द अदर साइड ऑफ द विंड' को एक "शापित प्रोजेक्ट" मानते थे। हालांकि, बाद में वेल्स को फिल्म के लिए कुछ फाइनेंसर्स मिले।
1985 में हुआ वेल्स का निधन
आईएमडीबी के मुताबिक, इसके बाद 1976 तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो पाई और 1980 के दशक तक फिल्म की एडिटिंग ही चल रही थी। इसके बाद, 1985 में वेल्स का निधन हो गया। वेल्स इस फिल्म की करीब 100 घंटों की बिना एडिट की हुई रील्स छोड़ गए थे। वेल्स अपने पीछे इस बारे में काफी जानकारी छोड़कर गए थे कि वो फिल्म को किस तरह से पूरा करना चाहते थे ताकि दूसरे फिल्ममेकर्स फिल्म को पूरा कर सकें।
2017 में नेटफ्लिक्स ने खरीदे राइट्स
वेल्स के निधन के बात क्योंकि फिल्म के काफी फाइनेनसर्स थे फिल्म के कॉपीराइट्स को लेकर काफी परेशानियां हुईं। इस वजह से फिल्म काफी वक्त तक पूरी नहीं हो पाई। बाद में, साल 2017 में नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया कि उन्होंने ऑर्सन वेल्स की फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और जैसा वेल्स चाहते थे वो फिल्म को उस तरह से पूरा करने के लिए दिन-रात काम करेंगे।
क्या है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?
इसके बाद साल 2018 में वेल्स की फिल्म रिलीज हुई। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। ये फिल्म आर रेटेड फिल्म है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 2 मिनट का था। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म एक ऐसे डायरेक्टर की कहानी है जो अपने कमबैक की तैयारी कर रहा है। वो अपने 70वें जन्मदिन पर क्रिटीक्स, मीडिया और दोस्तों को अपनी फिल्म (जो अभी पूरी नहीं हुई है) की स्क्रीनिंग के लिए बुलाता है। वहां, पर क्या होता ये फिल्म उसी के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जॉन हस्टन, ओजा कोडर और पीटर बोगदानोविच जैसे कलाकार नजर आए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


