OTT: इकलौती मूवी जिसे मिली है 9.3 रेटिंग, मस्ट वॉच है ये साइकोलॉजिकल फिल्म
OTT Watch: आज हम आपको ओटीटी की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे आईए़मडीबी पर 9.3 रेटिंग मिली है। ये इकलौती फिल्म है जिसे आईएमडीबी पर इतनी रेटिंग मिली है।

अगर आप अच्छी साइकोलॉजिकल फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म बता रहे हैं जिसके नाम एक खास रिकॉर्ड है। ये इकलौती फिल्म है जिसके नाम 9.3 रेटिंग वाला खिताब है। किसी और फिल्म को 9.3 या उससे ज्यादा की रेटिंग नहीं मिली है। ये फिल्म दशकों से आईएमडीबी पर अपनी बादशाहत बनाए हुए है। अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है तो आपको तुरंत देखनी चाहिए।
क्या है इस फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है द शौशैंक रिडेम्पशन। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। 10 सितंबर, 1994 में फिल्म का प्रीमियर टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद सितंबर, 23, 1994 में फिल्म अमेरिका में रिलीज हुई थी।
दो बार रिलीज हुई थी ये फिल्म
ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर केवल 50.19 करोड़ की कमाई कर पाई थी। फिल्म का बजट करीब 78.43 करोड़ (साल 1994 में डॉलर की वैल्यू के हिसाब से) था। वहीं, फिल्म ने 50.19 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म को जब 7 ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया गया, उस वक्त फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। दोबारा रिलीज (1995) होने पर फिल्म ने 237.71 करोड़ की कमाई की थी।
क्या है शौशैंक रिडेम्पशन की कहानी?
शौशैंक रिडेम्पशन की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एंडी डुफ्रेसने (टिम रॉबिन्स) के इर्द-गिर्द घूमती है। एंडी डुफ्रेसने को उसकी पत्नी और प्रेमी के कत्ल के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है। एंडी को कुख्यात जेल शौशैंक में भेजा जाता है। वहां, एंडी की दोस्ती रेड रेडिंग से होती है। दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो जाती है। पहले तो एंडी को जेल में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन धीरे-धीरे एंडी को सुरक्षा मिलने लगती है। दरअसल, जेल के वार्डन और कुछ अधिकारियों को उनके काले धन को सफेद करने में मदद करता है। इस वजह से उसकी सुरक्षा बढ़ाई जाती है। हालांकि, एक दिन सब पुलिस वाले हैरान हो जाते हैं क्योंकि एंडी अपनी सेल से कहीं गायब हो जाता है।
शौशैंक रिडेम्पशन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
- फिल्म में एक सीन है जहां एंडी और रेड की बातचीत होती है। उस सीन में रेड बेसबॉल फेंकता नजर आता है। इस सीन के लिए रेड (फ्रीमैन) लगातार 9 घंटे तक बेसबॉल फेंकते रहे थे। फाइनल शॉट पसंद करने में डायरेक्टर को 9 घंटे लग गए थे। 9 घंटे लगातार बॉल फेंकने की वजह से अगल दिन शूट पर फ्रीमैन स्लिंग पहनकर आए थे।
- इस फिल्म को 7 ऑस्कर कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, फिल्म को एक भी ऑस्कर नहीं मिला था। इस फिल्म ने ऑस्कर भले ही न जीते हों, लेकिन IMDb के मुताबिक, फिल्म ने 21 अवॉर्ड्स जीते हैं।
फिल्म को फ्रैंक डाराबोंट ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में टिम रॉबिन्स, मॉर्गन फ्रीमैन और बॉब गनटन जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो इसे प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं।


