पहचान कौन? 32 करोड़ के बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म ने कमाए 456 करोड़, भारत से ज्यादा चीन में हुआ कारोबार

Feb 22, 2024 07:46 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

पहचान कौन?: बॉलीवुड की उस फिल्म का नाम बताइए जिसे 35 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था और जिसने वर्ल्डवाइड 456.89 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पहचान कौन? 32 करोड़ के बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म ने कमाए 456 करोड़, भारत से ज्यादा चीन में हुआ कारोबार

तब्बू की साल 2018 में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस, दोनों से खूब सारा प्यार मिला था। 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 95.63 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की थी। लेकिन, खेल तक पलटा तब यह फिल्म चीन में रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारत से ज्यादा कमाई विदेशी बॉक्स ऑफिस से की। पहचाना? नहीं! चलिए आपको इस फिल्म का नाम और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर की गई कमाई के बारे में बताते हैं।

ये है फिल्म का नाम

तब्बू की इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में तब्बू के अलावा आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे थे। अब भी नहीं पहचाना? इस फिल्म का नाम ‘अंधाधुन’ है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 8.2 की रेटिंग मिली है।

चीन के बॉक्स ऑफिस से हुई इतनी कमाई

‘अंधाधुन’ को साल 2019 में ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से चीन में रिलीज किया गया था। चीन में रिलीज होने से पहले इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चीन के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 335 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह, चीन की वजह से आयुष्मान खुराना और तब्बू की फिल्म की कुल कमाई 456.89 करोड़ रुपये तक जा पहुंची। बता दें, ये आयुष्मान, तब्बू और राधिका के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

(नोट: ये डेटा बॉलीवुड हंगामा और डीएनए की रिपोर्ट से लिया गया है)

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।