एक चुम्मा तू मुझको उधार…इस महिला गीतकार की कलम से निकला था ये गाना, समीर-जावेद अख्तर को दी टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ इस महिला गीतकार की कलम से निकला था। समीर और जावेद अख्तर के जैसे दिग्गज गीतकारों के बीच इस महिला गीतकार ने अपनी अलग पहचान बनाई।

ek chumma

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की एक्टिंग की तारीफ दुनियाभर में होती है। दुनिया के बेस्ट 10 एक्टर में एक्टर का नाम भी शामिल है। एक्टर की जितनी शानदार फिल्में हैं, उनपर फिल्माए गाने उतने ही रोमांचक हैं। गोविंदा पर फिल्माए गानों की लिस्ट में एक गाना 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' भी शामिल है। ये गाना 1996 में आई फिल्म छोटे सरकार में था। फिल्म की हीरोइम शिल्पा शेट्टी, सपोर्टिंग किरदार में कादर खान थे। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन ये गाना अमर हो गया। क्या आप जानते इस गाने को एक महिला गीतकार ने लिखा था?

महिला गीतकार का दबदबा

90 का वो दौर था जब फिल्मों पर समीर अनजान, जावेद अख्तर, गुलजार और फैज अनवर की लिखावट का जादू चल रहा है। इन्हीं गीतकारों के बीच रानी मलिक भी अपनी जगह बना रही थीं। वो रानी मलिक ही थीं जिन्होंने फिल्म आशिकी का गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना', अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का गाना 'चुरा का दिल मेरा गोरिया चली', अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फुल और कांटे का गाना 'तुमसे मिलने को दिल करता है’ जैसे यादगार गाने लिखे थे। रानी मलिक के लिए 1996 में आई फिल्म छोटे सरकार के खास साबित हुई। इस फिल्म के सभी 6 गाने उन्होंने ही लिखे थे। लेकिन एक गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' जबरदस्त हिट हुआ था।

हिट हुआ गाना फ्लॉप हुई फिल्म

फिल्म छोटे सरकार का एक गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' उस साल के सबसे हिट गानों में से एक था। इस गाने में गोविंदा और शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। रानी मलिक के लिखे इस गाने को उदित नारायण और अल्का याग्निक ने गाया था और आनंद मिलिंद ने म्यूजिक तैयार किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन रानी मलिक का लिखा ये गाना छा गया। आज भी ये गाना खूब सुना जाता है।

गाने को लेकर हुआ था विवाद

1997 में इस गाने के साथ एक बड़ा विवाद भी जुड़ गया था। गाने के बोल 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे बदले में यूपी बिहार ले ले'। को आपत्तिजनक माना गया था। गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर इस गाने को लेकर एक लंबा केस चला और 2019 में ये मामला शांत हुआ। कोर्ट में ये कहा गया कि फिल्म को CBFC ने पास कर दिया गया है तो लगाई गई धारा का कोई मतलब नहीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़एक चुम्मा तू मुझको उधार…इस महिला गीतकार की कलम से निकला था ये गाना