गोविंदा ने खुद को बताया 'विक्टिम', अफेयर की अफवाहों पर बोले- भगवान से प्रार्थना करता हूं कि...
गोविंदा को लेकर पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एक्टर का एक्सट्रै मैरिटल अफेयर चल रहा है। अभी तक गोविंदा ने इन अफवाहों पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब गोविंदा ने अपना पक्ष सामने रखा है।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा है। कई बार सुनीता और गोविंदा के अलग होने की खबरें आईं तो कभी गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कई बार गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हिंट दे चुकी हैं। हालांकि, गोविंदा ने अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं की थी। अब गोविंदा ने अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
गोविंदा ने खुद को बताया विक्टिम
न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश चल रही है। साथ ही, उन्होंने खुद को विक्टिम बताया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की उनकी ये सब समस्याएं खत्म हो जाएं।
गोविंदा ने कहा कि पैसा और फेम किसी को नहीं छोड़ता
गोविंदा ने कहा, "ये पैसा और फेम किसी को छड़ता नहीं है, और इस तरह की साजिशें सबके साथ नहीं होती हैं। मैं एक बहुत मशहूर अभिनेता को जानता हूं जो इसके विक्टिम बने थे, और अब मैं विक्टिम हूं। हालांकि, मैं उनके बराबर बड़ा नहीं हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो मुझे इस समस्या से बचाए, और मैं अपने बच्चों की भलाई के लिए भी प्रार्थना करती हूं। बहुत संघर्ष करना पड़ा है।"
गोविंदा ने कहा कि वो एक साधारण आदमी हैं जिनपर उनकी मां का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि वो एक बहुत धार्मिक शख्स हैं। बता दें, गोविंदा ने सुनीता के बयानों को लेकर भी अपनी बात सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक साजिश चल रही है जिसमें उनके परिवार का इस्तेमाल हो रहा है और उन्हें पता नहीं चल रहा है।
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की बात करें तो दोनों की शादी 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे- टीना और यशवर्धन हैं। यश इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी में जुटी हैं। गोविंदा और सुनीता की लव मैरिज हुई थी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


