Hindi NewsEntertainment NewsGossippriyanka chopra nick jonas engagement party inside photos viral on social media

Inside Photos: प्रियंका ने सगाई पार्टी में निक जोनस के साथ ऐसे की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी को भले ही एक हफ्ता होने वाला हो। लेकिन अभी भी इस पार्टी के चर्चे कुछ कम नहीं हुए हैं। तभी तो जब इस पार्टी की इनसाइड फोटो सामने आई तो लोग तो जैसे दीवाने ही...

Inside Photos: प्रियंका ने सगाई पार्टी में निक जोनस के साथ ऐसे की मस्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 23 Aug 2018 09:26 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी को भले ही एक हफ्ता होने वाला हो। लेकिन अभी भी इस पार्टी के चर्चे कुछ कम नहीं हुए हैं। तभी तो जब इस पार्टी की इनसाइड फोटो सामने आई तो लोग तो जैसे दीवाने ही हो गए। जी हां, हाल ही में इस पार्टी की कुछ inside photos सामने आई हैं। जिनमें प्रियंका निक के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। ये फोटो प्रियंका के खास दोस्त मुश्ताक शेख ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। मुश्ताक शेख बॉलीवुड के नामी स्क्रिप्ट राइटर हैं। साथ ही वो एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं।

पहली बार दिखी प्रियंका-निक की क्यूट केमिस्ट्री...
इन फोटोज में पहली बार प्रियंका-निक की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली। आमतौर पर वो पब्लिक के सामने नॉर्मल ही नजर आते हैं। लेकिन इन तस्वीरों में दोनों खुलकर एंजॉय करते दिख रहे हैं। ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि अभी प्रियंका या निक की तरफ से वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए कोई ऑफियली स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन यही प्रियंका-निक हवाई से शादी करने के प्लान कर रहे हैं तो सच यह उनकी शादी बहुत ही रॉयल होने वाली है। क्योंकि हवाई दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगे शहरों में गिना जाता है। 

 

ऐप पर पढ़ें