Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़गॉसिपpriyanka chopra bf nick-jonas-is-still-wearing-yellow-puja-thread-of-roka-ceremony photos

प्रियंका से सगाई के 1 महीने बाद भी निक जोनस ने पहन रखा है रोका वाला ये धागा

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई को एक महीना से भी ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन हॉलीवुड सिंगर  निक जोनस ने अभी तक अपने सीधे हाथ में वो पीला...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 6 Sep 2018 11:00 PM
हमें फॉलो करें

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई को एक महीना से भी ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन हॉलीवुड सिंगर  निक जोनस ने अभी तक अपने सीधे हाथ में वो पीला धागा पहना हुआ है जो रोका सेरेमनी के दौरान पंडित ने उनके और प्रियंका चोपड़ा के हाथ में बांधा था। इस बात का खुलासा हाल ही में प्रियंका और निक की नई तस्वीरों से हुआ है जिसमें दोनों साथ बैठकर यूएस ओपन मैच का मजा ले रहे हैं। इन फोटोज में निक के हाथ में बंधा धागा साफ नजर आ रहा है। हालांकि, प्रियंका ने अपना पीला धागा नहीं पहना हुआ है।

VIDEO: कैटरीना को अपने बच्चों की मम्मी बनाना चाहता है ये एक्टर, उम्र में है 6 साल छोटा

निक के इस कदम से खुश हुए फैंस...
निक के इस कदम से तो यही लगता है कि वो अपनी लेडी लव के लिए पूरी तरह से भारतीयता को अपनाने की पहल कर रहे हैं। रोका के समय भी निक और उनका पूरा परिवार इंडियन ड्रेस में दिखा था जिससे दोनों के फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर पहुंच गया था। अब इस पीले धागे की वायरल फोटोज से भी फैंस को इनके सच्चे प्यार का अहसास हो रहा है। तभी तो वो लगातार निक की तारीफ कर रहे हैं।

priyanka chopra,  nick jonas

अक्टूबर में शादी कर सकते हैं दोनों...
वैसे, प्रियंका और निक की शादी की घड़ियां भी करीब आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अक्टूबर महीने में शादी करने वाले हैं और इनकी शादी हवाई में हो सकती है। प्रियंका शादी की तैयारियों में लगी हुई हैं। लेकिन इसके बीच भी ये कपल एक-दूसरे के लिए टाइम निकाल ही लेता है। तभी तो हाल ही में दोनों ने अपने परिवार के साथ मिलकर यूएस ओपन मैच का मजा लिया। इसी दौरान प्रियंका और निक की कई क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिनमें प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ बेहद करीब और क्लोज नजर आए।

 

 

ऐप पर पढ़ें