Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़गॉसिपmalaika arora funny reaction on arjun kapoor childhood photo

अर्जुन कपूर के बचपन की फोटो देख मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा कमेंट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora-Arjun Kapoor) का रिलेशनशिप अब किसी से छुपा नहीं है। अरबाज खान से मलाइका के तलाक के बाद तो अब ये दोनों स्टार्स खुलेआम एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं।...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 11 Feb 2019 09:29 PM
हमें फॉलो करें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora-Arjun Kapoor) का रिलेशनशिप अब किसी से छुपा नहीं है। अरबाज खान से मलाइका के तलाक के बाद तो अब ये दोनों स्टार्स खुलेआम एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों को कई बार एक साथ आते-जाते, घूमते-फिरते और डिनर डेट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की खूब बात होती है जिसें फैंस भी एन्जॉय करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की जिस पर मलाइका ने बड़ा ही मजेदार रिएक्शन दिया।

शादी से पहले ही आलिया भट्ट ने सोच लिया बेटी का नाम, क्या होगा रणबीर का रिएक्शन?

मलाइका को क्यूट लगे अर्जुन...
दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- फिल्म 'पानीपत' से मेरा फर्स्टलुक। इस पर मलाइका अरोरा ने लिखा 'हाहाहा- बेहद क्यूट'। दरअसल, अर्जुन ने ये फोटो मजाक में शेयर की थी जिसे देखकर मलाइका को हंसी आ गई। 

Malaika Arora, Arjun Kapoor, Malaika Arora Reaction, Arjun Childhood Photo,

बता दें कि बॉलीवुड में ये चर्चा है कि ये रयूमर्ड कपल जल्दी ही शादी करने वाला है। लेकिन इन सभी खबरों और चर्चाओं से बेफिक्र ये कपल अपनी जिंदगी को साथ-साथ बिंदास अंदाज में जी रहा है। 

शादी के 11 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने पत्नी के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

बात करें अर्जुन की फिल्म पानीपत की तो ये फिल्म आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करने वाले हैं। ये एक वॉर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में पानीपत के तीसरे युद्द की कहानी को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में कृति सेनॉन दिखने वाली है। जबकि संजय दत्त और कुणाल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

ऐप पर पढ़ें