करीना कपूर ने गर्ल्स पार्टी में किया ऐसा डांस कि VIDEO हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर करीना कपूर की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल होती नजर आ रही है। इनमें करीना कपूर देर रात 'गर्ल गैंग' के साथ हैंगआउट करती नजर आ रही है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में करीना के साथ...
सोशल मीडिया पर करीना कपूर की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल होती नजर आ रही है। इनमें करीना कपूर देर रात 'गर्ल गैंग' के साथ हैंगआउट करती नजर आ रही है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में करीना के साथ अमृता आरोड़ा, मल्लिका भट्ट और बहन करिश्मा कपूर भी दिखाई दे रही है। इस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें करीना हॉट डांस मूव्स दिखा रही हैं। ये वीडियो उनके एक फैन क्लब ने शेयर किया। पार्टी में करीना स्लीवलेस टी शर्ट और रिप्ड जींस में नजर आईं। लेकिन वो बेहद कूल लग रही थीं। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
वैसे यह पहली बार नहीं है जब करीना अपनी 'गर्ल गैंग' के साथ देर रात तक पार्टी करती नजर आ रही है। करीना कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो लेकिन वो पार्टी करने के लिए समय निकाल ही लेती है। कभी वो करीबी फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करती नजर आती है तो कभी अपनी फैमिली के साथ पार्टी एन्जॉय करती दिखती है। करीना कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी यह तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो दोस्तों के साथ नजर आ रही है।
#MeToo: प्रत्यूषा बनर्जी का ब्वॉयफ्रेंड भी हुआ था सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार, इस राइटर पर लगाया आरोप
बता दें, इन दिनों करीना कपूर अपने रेडियो शो को लेकर चर्चा का विषय बनी है। इस रेडियो शो में करीना कपूर बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ बात करती नजर आएंगी। इसके अलावा करीना कपूर बहुत जल्द फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म के उनके अलावा अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में करीना रणवीर सिंह की बड़ी बहन के किरदार में होंगी।