Hindi NewsEntertainment NewsGossipkajol angry reaction on husband Ajay Devgns prank says No Entry at home on Twitter

अजय देवगन के मजाक पर भड़कीं काजोल, बोलीं- 'घर में ये सब नहीें चलेगा'

बीते रोज ही अजय देवगन ने ट्विटर पर एक ऐसा प्रैंक किया था। जिससे उनके फैंस तो हैरान हो ही गए। साथ ही उनकी पत्नी काजोल भी शॉक्ड हो गई। दरअसल, अजय देवगन ने ट्विटर पर अपनी पत्नी काजोल का व्हाट्सएप...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 26 Sep 2018 05:27 PM
हमें फॉलो करें

अजय देवगन के मजाक पर भड़कीं काजोल

1 / 2

बीते रोज ही अजय देवगन ने ट्विटर पर एक ऐसा प्रैंक किया था। जिससे उनके फैंस तो हैरान हो ही गए। साथ ही उनकी पत्नी काजोल भी शॉक्ड हो गई। दरअसल, अजय देवगन ने ट्विटर पर अपनी पत्नी काजोल का व्हाट्सएप नंबर शेयर किया था और साथ ही लिखा-‘काजोल देश से बाहर हैं। उनसे के जरिये व्हॉट्सएप पर संपर्क करें।’जिसके बाद इस नंबर पर फोन और मैसेजेस की बाढ़ आ गई। हालांकि, ये काजोल का असली नंबर नहीं था। लेकिन काजोल को अजय का ये मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने अजय को ट्विटर पर ही ये धमकी दे डाली कि घर पर ये सब नहीं चलेगा।

ट्विटर पर काजोल का करारा जवाब...
पति को मजाक के मूड से बाहर निकलते न देख काजोल के सब्र का बांध भी टूट गया। उन्होंने ट्विटर पर पति को लताड़ते हुए कहा कि ऐसा मजाक दोबारा किया तो घर में एंट्री नहीं मिलेगी। काजोल ने ट्विटर पर लिखा-‘लगता है आपका मजाक स्टूडियो के दायरे से बाहर निकल रहा है। लेकिन मत भूलिए घर में इन सब चीजों के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए संभल जाइए।’लेकिन काजोल की आपत्ति के बावजूद अजय ने मंगलवार शाम तक ट्विटर से उनके फोन नंबर वाला ट्वीट नहीं हटाया।

अजय देवगन ने ट्विटर पर शेयर किया काजोल का WhatsApp नंबर, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

काजोल का नंबर शेयर कर TROLL हुए अजय देवगन फिर लिखा 'ये तो बस प्रैंक था'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट...
अजय का किया हुआ ट्वीट महज कुछ घंटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लाखों की संख्या में यूजर काजोल को व्हॉट्सएप मैसेज भेजने के साथ ही उसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर साझा करने लगे। कई फैंस को अजय की यह हरकत बेहद नागवार भी गुजरी। विवाद बढ़ता देख अजय ने हल्के अंदाज में बात टालने की कोशिश की। बाद में उन्होंने ट्वीट किया,‘फिल्मों के सेट पर दोस्तों से मजाक करना बहुत आम है। इसलिए सोचा क्यों न आपकी टांग खिंचाई करूं @काजोल।’

आगे देखिए फैंस ने कैसे उड़ाया अजय देवगन का मजाक...

 

 

अजय ने किया काजोल के नाम पर मजाक

2 / 2

लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक... 
अजय देवगन के नम्बर शेयर करने के बाद ही लोग लगातार ट्विटर पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इनमें से कुछ कमेंट तो इतने फनी है कि आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। जैसे- सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने काजोल के WhatsApp नम्बर पर मैसेज कर के उन्हें जानकारी देते हुए सलाह दी कि अजय देवगन ने आपका नम्बर ट्वीट किया है, आप इस नम्बर को WhatsApp से हटा लें और फोन स्विच ऑफ कर लें। वरना मेरी ही तरह लोग आपको परेशान करने लगेंगे। 

ऐप पर पढ़ें