सनी लियोनी कोलकाता के जाने-माने कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉपर! एक्ट्रेस ने भी कुछ यूं ली चुटकी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का शुक्रवार सुबह एक ट्वीट देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने कोलकाता के एक जाने-माने कॉलेज में अंडरग्रेजुएट अंग्रेजी लिटरेचर में दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी की...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का शुक्रवार सुबह एक ट्वीट देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने कोलकाता के एक जाने-माने कॉलेज में अंडरग्रेजुएट अंग्रेजी लिटरेचर में दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी की थी। जिसमें टॉपर की जगह सनी लियोनी का नाम लिखा था। कोलकाता के कॉलेज में टॉपर का नाम देखकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया। जिसके बाद सनी लियोनी ने भी इस पूरे मामले पर चुटकी लेते हुए मजेदार जवाब दिया।
सनी लियोनी ने यूजर को जवाब में लिखा-'आप सभी को कॉलेज में नए सेमेस्टर में मिलूंगी। उम्मीद करती हूं कि आप मेरी क्लास में होंगे।'
Ashutosh College English (Honors)pic.twitter.com/Y7gjiv8An8
दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं करणवीर बोहरा और टीजे, खास अंदाज में फैन्स संग शेयर की खुशखबरी
See you all in college next semester!!! Hope your in my class ;)
जानिए क्या दिखाया गया स्कोर-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लिस्ट के मुताबिक, सनी लियोनी की एप्लीकेशन आईडी 9513008704 और रोल नंबर 207777-6666 है। इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन से इंटरमीडिएट पास भी दिखाया गया है। लिस्ट के मुताबिक, 12वीं में सनी लियोनी को बेस्ट 4 सब्जेक्ट्स में 400 अंक दिखाए गए हैं।
जया साहा ने ED को बताया- क्यों CBD ऑयल लेने की सुशांत सिंह राजपूत को दी थी सलाह?
देखते ही देखते यह लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले पर कॉलेज अधिकारियों ने अपनी चूक स्वीकारते हुए सफाई भी दी है। उन्होंने कहा, 'यह किसी ने शरारत के इरादे से आवेदन किया था, जिसे बिना चेक किए आगे बढ़ा दिया गया। हमने विभाग को यह चूक ठीक करने और मामले की जांच करने के लिए कहा है।'


