Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़गॉसिपBaahubali director SS Rajamouli work with parineeti chopra

'बाहुबली' डायरेक्टर के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन, जानें पूरी डिटेल

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा जल्द ही दक्षिण भारत के पॉपुलर निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आ सकती हैं। भारतीय सिनेमा में बाहुबली और बाहुबली-2 के जरिये अपनी अलग...

'बाहुबली' डायरेक्टर के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन, जानें पूरी डिटेल
लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीSun, 27 Jan 2019 04:03 PM
हमें फॉलो करें

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा जल्द ही दक्षिण भारत के पॉपुलर निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आ सकती हैं। भारतीय सिनेमा में बाहुबली और बाहुबली-2 के जरिये अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आरआरआर’ को पूरा करने में रात दिन एक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर में से किसी एक के साथ रोमांस करती हुई नजर आ सकती है।

सलमान, ऐश्वर्या पहुंचे इस डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी में, सामने आईं PHOTOS

फिल्म में परिणीति चोपड़ा का रोल कैसा होगा इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने परिणीति को ‘आरआरआर’ के लिए साइन करने के मन बना लिया है। वैसे, इस खबर की पुष्टि अभी तक ‘आरआरआर’ के मेकर्स के ओर से नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी घोषणा भी बहुत जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

सारा अली खान के साथ काम नहीं करेंगे पापा सैफ, ऐसे हुआ खुलासा

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब परिणीति चोपड़ा को कोई साउथ की कोई फिल्म ऑफर हुई थी। अगर परिणीति ने इस फिल्म को करने के लिए हामी भरी होती को वो को महेश बाबू स्टारर स्पाइडर में नजर आती लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फिल्म मेकर्स ने रकुल प्रीत को इस फिल्म के लिए साइन किया।
 

ऐप पर पढ़ें