Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़गॉसिपArjun Kapoor dadi chose Parineeti chopra for him says she is a perfect bride

इस एक्ट्रेस को अर्जुन कपूर की दुल्हन बनाना चाहती हैं उनकी दादी, खुद किया खुलासा

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी ऑनस्क्रीन जितनी अच्छी दिखती है, निजी जिंदगी में भी दोनों उतने ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों की ये बॉन्डिंग 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 18 Sep 2018 11:02 PM
हमें फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी ऑनस्क्रीन जितनी अच्छी दिखती है, निजी जिंदगी में भी दोनों उतने ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों की ये बॉन्डिंग 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर आ रही है। शायद इसीलिए अर्जुन की दादी निर्मल कपूर चाहती कि परिणीति ही रियल लाइफ में भी अर्जुन की दुल्हन बने। अर्जुन ने ये बात खुद अपने हालिया इंटरव्यू में बताई है कि कैसे उनकी दादी उनकी और परिणीति की  ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से प्रभावित हैं।

अर्जुन ने दादी को दिया ये जवाब...
अर्जुन कपूर ने इस बातचीत में कहा- 'नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद मेरी दादी ने कहा कि मेरी सभी को-स्टार्स के बजाय मेरी जोड़ी ऑनस्क्रीन सबसे ज्यादा परिणीति के साथ ही अच्छी लगती है। वह सोचती हैं कि परिणीति रियल लाइफ में भी मेरे लिए अच्छी दुल्हन होंगी।' दादी की इस रिक्वेस्ट पर अर्जुन कपूर का जवाब था- 'हाल ही में मेरे परिवार में दो शादियां हुई हैं। मेरी बहन अंशुला की शादी हो जाने दीजिए, उसके बाद रेहा, जाह्नवी और खुशी भी हैं। मेरी शादी में अभी वक्त है। मुझे शादी पर भरोसा है। मैं आप सबको बता दूंगा जब भी मेरी शादी होगी।' वैसे इससे पहले उनकी दादी ने उन्हें बर्थडे पर भी शादी कर लेने का ही मैसेज दिया था।

बता दें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से 'नमस्ते इंग्लैंड' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहे हैं। ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले इस जोड़ी को फैंस 'इशकजादे' में देख चुके हैं। 'इशकजादे' दोनों की डेब्यू फिल्म थी। इसके अलावा अर्जुन और परिणीति चोपड़ा की 'संदीप और पिंकी फरार' भी आने वाली है।

ऐप पर पढ़ें