Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़गॉसिपLaapataa Ladies Box Office Collection Day 4 Big Drop in Kiran Rao Directed Movie
Laapataa Ladies Day 4: 'लापता लेडीज' की कमाई में बड़ी गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर घिसटने को मजबूर

Laapataa Ladies Day 4: 'लापता लेडीज' की कमाई में बड़ी गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर घिसटने को मजबूर

संक्षेप:

  • Laapataa Ladies Box Office Collection Day 4: किरण राव के निर्देशन में बनी रवि किशन और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर फिल्म लापता लेडीज शुरुआती चार दिनों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म को 8.4 की दमदार रेटिंग मिलने के बावजूद लोग इसे देखने सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं।

Mar 04, 2024 06:06 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Laapataa Ladies Box Office Collection: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन खास नहीं रहा था लेकिन इसके बाद पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 93 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ के साथ इसने उम्मीद की किरण दिखाई। सोमवार की कमाई का आंकड़ा जोड़ दें तो 'लापता लेडीज' का अभी तक का कुल कलेक्शन 4 करोड़ 9 लाख रुपये हो चुका है। हालांकि फिल्म की लागत के हिसाब से यह आंकड़ा बहुत कम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है फिल्म 'लापला लेडीज' की कहानी?

स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा राणा और रवि किशन स्टारर यह फिल्म एक दिलचस्प कहानी सुनाती है जिसमें घूंघट की वजह से एक लड़के की दुल्हन बदल जाती है। लेकिन क्या यह किसी साजिश की वजह से हुआ या फिर यह एक बड़ा इत्तेफाक था, इस सवाल का जवाब ढूंढना बाकी है। साथ ही क्योंकि दुल्हन की बिना घूंघट वाली तस्वीर नहीं है तो इसलिए केस और भी पेचीदा हो जाता है। यह केस कैसे सॉल्व होता है और यह सब आखिर हुआ क्यों, यही फिल्म की कहानी है।

कितना हुआ अभी तक का कुल कलेक्शन?

फिल्म को रिव्यू और रेटिंग के मामले में शानदार रिस्पॉन्स मिला है और IMDb पर इसे 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'लापता लेडीज' ने ओपनिंग डे पर 75 लाख रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन इसने 1 करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की तीसरे दिन का कलेक्शन 1 करोड़ 7 लाख रुपये रहा और सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 19 लाख रुपये की कमाई कर चुकी थी।

कितना है फिल्म 'लापता लेडीज' का बजट?

क्योंकि फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये है तो ऐसे में फिल्म का शुरुआती चार दिनों में सिर्फ 4 करोड़ रुपये कमाना कुछ खास इंप्रेसिव नहीं है। जाहिर तौर पर फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का कुछ खास फायदा नहीं मिल रहा है। देखना होगा कि सिनेमाघरों से निकलने के बाद ओटीटी पर फिल्म क्या कमाल करती है और डिजिटल राइट्स और सैलेटाइट राइट्स जोड़ने के बाद क्या फिल्म का कुल कलेक्शन इसकी लागत निकालने में कामयाब होता है या नहीं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।