औंधे मुंह गिरने वाली फिल्मों में टॉप पर 'फाइटर', जानिए इससे पहले किन फिल्मों का हुआ बंटाधार

औंधे मुंह गिरने वाली फिल्मों में टॉप पर 'फाइटर', जानिए इससे पहले किन फिल्मों का हुआ बंटाधार

संक्षेप:

  • Fighter Box Office Collection Day 7: ऋतिक रोशन की फिल्म के बिजनेस में सोमवार को आई गिरावट ने रिकॉर्ड बना दिया है। बॉलीवुड में इस फिल्म ने नीचे कौन से अन्य नाम शामिल हैं? चलिए जानते हैं।

Jan 31, 2024 09:23 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की कमाई में अचानक आई गिरावट से ट्रेड विशेषज्ञ हैरान दिखे। फिल्म ने रविवार को 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया लेकिन फिर सोमवार को कमाई घटकर सिर्फ 8 करोड़ रुपये रह गई। कमाई के ग्राफ में इतनी बड़ी गिरावट देखकर हर कोई हैरान था, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई फिल्मों की कमाई वीकेंड के बाद अचानक गिरी है। हालांकि जितना बड़ा फॉल 'फाइटर' के बिजनेस में आया वो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

औंधे मुंह गिरने वाली फिल्मों में टॉप पर फाइटर

ट्रेड विशेषज्ञ नितेश नवीन ने अपनी X पोस्ट में बताया कि वीकेंड के बाद सोमवार को सबसे बड़ी गिरावट वाली फिल्मों में 'कलंक', 'शानदार', 'शमशेरा', 'तेजस', 'रंगून', 'बच्चन पांडे', 'आदिपुरुष' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में सबसे ऊपर 'फाइटर' का ही नाम है। 'फाइटर' की कमाई में सोमवार को 83% की गिरावट आई थी। इसके ठीक नीचे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है जिसकी कमाई में 79.9% का फॉल दर्ज किया गया था।

1. Fighter - 83%

2. ThugsofHindostan - 79.49%

3. Adipurush (Hindi) - 78.61%

4. BachchhanPaandey - 74.57%

5. Rangoon - 74.26%

6. Tejas - 74.17%

7. Shamshera - 72.68%

8. Shaandaar - 70.86%

9. Kalank 67.44%

फाइटर का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फाइटर का बजट 250 करोड़ रुपये है और इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है। फिल्म का बिजनेस अच्छा चल रहा था लेकिन फिर सोमवार के बाद से कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। रविवार को 29 करोड़ रुपये कमाने के बाद सोमवार को फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए। यह आंकड़ा मंगलवार को घटकर सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये रह गया और बुधवार को बिजनेस सिर्फ 5.9 करोड़ रुपये रहा। फिल्मों की कमाई के आंकड़े जारी करने वाले पोर्टल Sacnilk ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 139 करोड़ रुपये के लगभग हो चुका है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।