Fighter Day 11: बॉक्स ऑफिस पर 'फाइटर' की दमदार वापसी, बिजनेस में 82% का तूफानी उछाल

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Fighter Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' की कमाई में आई भयानक गिरावट से ट्रेड विशेषज्ञ परेशान थे, लेकिन अब सेकेंड वीकेंड में इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमबैक करके सभी को हैरान कर दिया है।

Fighter Day 11: बॉक्स ऑफिस पर 'फाइटर' की दमदार वापसी, बिजनेस में 82% का तूफानी उछाल

Fighter Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' की कमाई का ग्राफ दूसरे वीकेंड में फिर ऊपर चढ़ता नजर आया। फर्स्ट वीकेंड के बाद जहां सोमवार को फिल्म की कमाई भरभरा कर गिरी थी वहीं दूसरे वीकेंड में फिर एक बार फिर उसी लेवल पर लौटती दिखाई पड़ रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सेकेंड वीकेंड के शुक्रवार को 5 करोड़ 57 लाख रुपये कमाए और शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ 5 लाख रुपये हो गया।

बिजनेस में आया 82% का उछाल

डॉमैस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 162 करोड़ 75 लाख रुपये हो गया है। फिल्म की शनिवार की कमाई में 82.61% का उछाल देखने को मिला। अपनी एक रिपोर्ट में Sacnilk ने बताया कि फिल्म का रविवार का बिजनेस भी अच्छा रहेगा। रविवार के लिए फैंस ने 3 करोड़ 6 लाख रुपये की टिकटें एडवांस में बुक की हैं। बाकी का बिजनेस सोमवार तक साफ हो जाएगा।

जरूरी है यह जादुई आंकड़ा छूना

सिर्फ पहले हफ्ते में 146 करोड़ का बिजनेस करने के बाद दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। अब देखना यह होगा कि क्या सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी। फिल्म के लिए यह नंबर टच करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके बाद ही 'फाइटर' प्रॉफिट जोन में एंटर करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है और इस आंकड़े को पार करने के बाद फिल्म को जमाई करेगी वो मेकर्स का मुनाफा होगा।

क्या थी कमाई में गिरावट की वजह?

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर ने भी अहम किरदार निभाए हैं। जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर का डोज देती इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है। फिल्म की कमाई में पहले वीकेंड के बाद आई गिरावट से ट्रेड विशेषज्ञ परेशान नजर आए थे। तरण आदर्श और सुमित काडेल ने इस ट्रेंड को इंडस्ट्री के लिए खतरनाक बताया था। बिजनेस में आए फॉल की वजह 2-टियर और 3-टियर शहरों का सपोर्ट ना मिलना बताया गया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।