लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


Fighter Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' की कमाई का ग्राफ दूसरे वीकेंड में फिर ऊपर चढ़ता नजर आया। फर्स्ट वीकेंड के बाद जहां सोमवार को फिल्म की कमाई भरभरा कर गिरी थी वहीं दूसरे वीकेंड में फिर एक बार फिर उसी लेवल पर लौटती दिखाई पड़ रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सेकेंड वीकेंड के शुक्रवार को 5 करोड़ 57 लाख रुपये कमाए और शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 10 करोड़ 5 लाख रुपये हो गया।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।डॉमैस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 162 करोड़ 75 लाख रुपये हो गया है। फिल्म की शनिवार की कमाई में 82.61% का उछाल देखने को मिला। अपनी एक रिपोर्ट में Sacnilk ने बताया कि फिल्म का रविवार का बिजनेस भी अच्छा रहेगा। रविवार के लिए फैंस ने 3 करोड़ 6 लाख रुपये की टिकटें एडवांस में बुक की हैं। बाकी का बिजनेस सोमवार तक साफ हो जाएगा।
सिर्फ पहले हफ्ते में 146 करोड़ का बिजनेस करने के बाद दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। अब देखना यह होगा कि क्या सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी। फिल्म के लिए यह नंबर टच करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके बाद ही 'फाइटर' प्रॉफिट जोन में एंटर करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है और इस आंकड़े को पार करने के बाद फिल्म को जमाई करेगी वो मेकर्स का मुनाफा होगा।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर ने भी अहम किरदार निभाए हैं। जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर का डोज देती इस फिल्म को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है। फिल्म की कमाई में पहले वीकेंड के बाद आई गिरावट से ट्रेड विशेषज्ञ परेशान नजर आए थे। तरण आदर्श और सुमित काडेल ने इस ट्रेंड को इंडस्ट्री के लिए खतरनाक बताया था। बिजनेस में आए फॉल की वजह 2-टियर और 3-टियर शहरों का सपोर्ट ना मिलना बताया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।