'एनिमल पार्क' में होगी 'कबीर सिंह' की भी वापसी? सुनिए शाहिद कपूर ने दिया क्या जवाब
- Animal Park: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पार्क जैसा किरदार दर्शक पहले कबीर सिंह में देख चुके हैं। एनिमल में जहां रणविजय अपने पिता को लेकर बहुत पॉजेसिव था वहीं कबीर सिंह में कबीर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर हद से ज्यादा पॉजेसिव था।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' ब्लॉकबस्टर हिट रही। फिल्म के सेकेंड पार्ट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' से पहले 'कबीर सिंह' में रणविजय जैसा ही किरदार दिखा चुके हैं। जहां रणविजय अपने पिता को लेकर बहुत पॉजेसिव है वहीं 'कबीर सिंह' अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर हद से ज्यादा पॉजेसिव था। रणबीर कपूर की तरह शाहिद कपूर को भी 'कबीर सिंह' के लिए बेहिसाब प्यार मिला था। लेकिन क्या हो कि दर्शक दोनों किरदारों को एक ही फिल्म में देख पाएं?
एनिमल पार्क में साथ आएंगे रणविजय और कबीर सिंह?
सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई हैं कि 'एनिमल पार्क' में रणबीर कपूर के किरदार रणविजय के साथ शाहिद कपूर के किरदार 'कबीर सिंह' को लाया जा सकता है। शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। क्या वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल पार्क' का हिस्सा बनना चाहेंगे? क्या वो चाहेंगे कि कबीर सिंह और रणविजय एनिमल पार्क में कोलैबोरेट करें? पूछने पर शाहिद कपूर ने कहा कि उनके हिसाब से दोनों किरदारों को साथ लाने का आइडिया शायद काम नहीं करेगा।
एनिमल पार्क में आने को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर?
शाहिद कपूर ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों किरदारों को साथ लाने का काम हो पाएगा। एक्टर ने कहा कि कुछ चीजें ऑडियंस के लिए एक्साइटिंग होती हैं लेकिन बॉल उनके पाले में नहीं है। साथ ही कबीर सिंह और रणविजय को एक साथ लाना संभव नहीं होगा। शाहिद कपूर ने कहा कि दोनों ही किरदारों का यूनिवर्स बहुत अलग है और अगर ऐसा हो पाता है तो बहुत अच्छी बात होगी लेकिन उन्हें शक है कि ऐसा हो पाएगा। शाहिद कपूर ने कहा, "अगर ऐसा होता है तो कमाल हो जाएगा, लेकिन यह प्रैक्टिकली पॉसिबल नहीं है।"
शाहिद कपूर बोले चाहिए होगा बहुत से सवालों का जवाब
शाहिद कपूर ने कहा, "जाहिर तौर पर ऐसा किया जा सकता है। लेकिन कौन इस कहानी को लिखेगा।। कब तक ये हो पाएगा। इसमें बहुत सी प्रैक्टिकल चीजें हैं जिनके बारे में सोचना पड़ेगा।"
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


