Yeh Meri Family 3 Review: ओटीटी पर आई 5 एपिसोड वाली फैमिली ड्रामा सीरीज, पढ़ें ‘ये मेरी फैमिली-3’ का रिव्यू
Yeh Meri Family Season 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन मिनी टीवी पर ‘ये मेरी फैमिली’ का तीसरा सीजन रिलीज हो गया है।

वेब सीरीज: ये मेरी फैमिली 3
कलाकार: राजेश कुमार, जूही परमार, हेतल गडा, अंगद राज, वीणा मेहता
एपिसोड्स: 5
ओटीटी: अमेजन मिनी टीवी
90 के दशक के दिन याद हैं? घर पर एक लैंडलाइन हुआ करती थी, फिल्म देखने के लिए वीसीआर मंगवाया जाता था और इधर-उधर जाने के लिए साइकिल रिक्शा का इस्तेमाल करना पड़ता था। आप सोच रहे होंगे कि मैं यूं अचानक 90 के दशक को क्यों याद करने लगी। दरअसल, टीवीएफ (द वायरल फीवर) की वेब सीरीज ‘ये मेरी फैमिली’ का तीसरा सीजन रिलीज हुआ। इस वेब सीरीज की कहानी 1995 में सेट की गई है। आइए जानते हैं कि अमेजन मिनी टीवी की पांच एपिसोड वाली यह वेब सीरीज कैसी है।
कुछ ऐसी है वेब सीरीज की कहानी
कहानी पांच सदस्यों वाले अवस्थी परिवार की है। जहां मां-बाप को बच्चों के एग्जाम की टेंशन होती है, बच्चे पापा का जन्मदिन मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन दादी सरप्राइज खराब कर देती है और भाई-बहन के बीच लड़ाई होती रहती है। किंतु इन सबके बावजूद वे खुश रहते हैं और साथ मिलकर रहते हैं।
यहां मिलेंगे पूरे नंबर
इस मिनी वेब सीरीज में मां का किरदार जूही परमार, पिता का किरदार राजेश कुमार, दादी का किरदार हेतल गडा, ऋषि का किरदार अंगद राज और रितिका का किरदार वीणा मेहता ने निभाया है। सभी कलाकारों ने उल्लेखनीय काम किया है। वेब सीरीज की कहानी भी काफी मजेदार है। इस वेब सीरीज को देखते वक्त आपके चेहरे पर मुस्कान भी आएगी और कहीं-कहीं रोना भी आएगा।
यहां खा गई मात
इस वेब सीरीज की कहानी 1995 में सेट की गई है। हालांकि, बच्चों में वो 90 के दशक की मासूमियत नहीं दिखी और न ही सीरीज देखकर 90 के दशक की याद आई। सीरीज में ऐसी बहुत सारी जगह थी जहां 90 के दशक की चीजें दिखाई जा सकती थीं जैसे जन्मदिन पर लोगों को चिप्स, नमकीन, समोसा और एक केक का टुकड़ा रखकर देना। डिस्पोजल गिलास में कोल्ड ड्रिंक देना। 1500 रुपये की कीमत लाखों में होना।
देखें या नहीं देखें?
यदि आपको अपने परिवार के साथ बैठकर छोटी-सा और साफ-सुथरी वेब सीरीज देखना है तो आप देख सकते हैं। हां, यदि आप अपने बचपन के दिनों को याद करने के लिए ये वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




