
Review: कैसी है क्राइम थ्रिलर वध 2? संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दी है सॉलिड परफॉर्मेंस
Vadh 2 Review: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2022 में आई वध का सीक्वल है। हालांकि, अगर आपने वध नहीं देखी है तब भी आप वध 2 देख सकते हैं क्योंकि वध 2 की स्टोरीलाइन वध से पूरी अलग है।
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म वध का सीक्वल वध 2 आज यानी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आपने वध नहीं भी देखी है तब भी आप वध 2 देख सकते हैं क्योंकि फिल्म के सीक्वल में बिल्कुल नई स्टोरीलाइन है। वध 2 में नए किरदार है, नई सेटिंग में फिल्म की कहानी लिखी गई है, लेकिन फिल्म का मोटिव वही है। यही फिल्म की कहानी को दिलचस्प और थोड़ा प्रिडिक्टेबल भी बनाता है।
क्या है वध 2 का प्लॉट?
वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने डायरेक्ट किया है। वध 2 में संजय मिश्रा के किरदार का नाम शंभुनाथ मिश्रा है जो एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। नीना गुप्ता का नाम मंजू है जो एक ऐसी कैदी है जिसे अजीवन कारावस की सजा मिली है। दोनों के बीच जेल में एक अनूठा रिश्ता बन जाता है जहां वो एक दूसरे में सुकून पाते हैं। ठीक उसी समय जब मंजू रिहा होने वाली होती है। जेल में बंद केशव (अक्षय डोगरा) अचानक गायब हो जाता है। अक्षय जेल में आतंक का राज चलाता है। केशव के गायब होने के बाद से कहानी में स्ट्रेस बढ़ जाता है।

डायरेक्शन के साथ-साथ संधू ने लिखी है फिल्म की कहानी
फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ संधू फिल्म के लेखक भी हैं। उन्होंने किरदारों के नाम वध (2022) वाले ही रखे हैं। साथ ही, फिल्म के इमोशनल और मोरल कोर को भी बनाए रखा है। फिल्म में एक सीन आता है जहां वध 2 का एक किरदार वध (2022) देख रहा होता है।
कैसा है फिल्म का फर्स्ट और सेकेंड हाफ
फिल्म का पहला पार्ट काफी टाइट है, रनटाइम 2 घंटे का है और फिल्म के सेटअप को कॉन्फिडेंस से हैंडल किया गया है। वहीं, फिल्म के सेकेंड हाफ में दर्शकों को ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जिन लोगों ने वध को ध्यान से देखा होगा, वो इन ट्विस्ट को प्रिडिक्ट कर सकते हैं। फिर भी संधू ने नैरेटिव को बांधे रखा है और सस्पेस को बनाए रखा है।
पसंद आएगी नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की केमिस्ट्री
फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की इमोशनल केमिस्ट्री फिल्म में वजन जोड़ती है। अक्षय डोगरा, योगिता बिहानी और कुमुद मिश्रा ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। योगिता ने नैना का किरदार निभाया है, इसका कनेक्शन वध (2022) से है। वध 2 मजबूत कास्टिंग की वजह से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। जिन फैंस को धीमी गति से आगे बढ़ने वाले क्राइम थ्रिलर पसंद हैं, उन्हें वध 2 पसंद आएगी।

लेखक के बारे में
Rishabh Suriलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




