कैसी है राजकुमार राव की 2 घंटे 5 मिनट की ‘टोस्टर’, IMDb पर इस डार्क कॉमेडी को मिली है कितनी रेटिंग?
Netflix Movie Review: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म 15 अप्रैल को ओटीटी पर आई है। इस वीकेंड अगर आप फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार ये रिव्यू जरूर पढ़ें।

फिल्म- टोस्टर
डायरेक्टर- विवेक दासचौधरी
रेटिंग- 2.5
नेटफ्लिक्स पर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म टोस्टर रिलीज हो चुकी है। ये डार्क कॉमेडी फिल्म जब शुरू होती है तो आपको फिल्म मजेदार लग सकती है, लेकिन जैसे-जैसे ही फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म आपको बोर करने लगती है। 2 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म की कहानी आपकी कहीं-कहीं जबरदस्त खींची हुई लगेगी। फिल्म में सस्पेंस तो है, लेकिन उसे इतने कमजोर तरीके से प्रेजेंट किया गया है कि आपका ध्यान वो इतना नहीं खींचेगा।
क्या है टोस्टर का प्लॉट?
अगर इस फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये कहानी है रमाकांत (राजकुमार राव) जो महा कंजूस होता है। उसकी कंजूसी से उसकी पत्नी परेशान होती है। वो इस कंजूसी को बीमारी बताती है। हालांकि, रमाकांत को तबतक ये बात समझ नहीं आती है जब तक वो अपनी कंजूसी की वजह से मर्डर और बवाल के बीच फंस जाता है। एक टोस्टर रमाकांत का जीवन उथल-पुथल कर देता है।
बोर करती है ये डार्क कॉमेडी
अगर आप डार्क कॉमेडी को पसंद करते हैं तो हमें यकीन है कि आपने इससे कई बेहतर डॉर्क कॉमेडी देखी होंगी। अगर आप टाइमपास करना चाहते हैं तो ये फिल्म देख सकते हैं। अगर आप मजे के लिए फिल्म को देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपको उतनी पसंद नहीं आनेवाली है। राजकुमार राव की फिल्म की कहानी बोर करती है।
फिल्म में अच्छी बात क्या है?
इस फिल्म में अच्छी बात जो आपको लग सकती है वो है कलाकारों की एक्टिंग। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग तो आपको पसंद आएगी है, लेकिन साथ में अर्चना पूरन सिंह ने इस फिल्म में काफी कमाल का काम किया है। जब आप अर्चना पूरन सिंह का किरदार देखेंगे तो आपको उनका ये किरदार कुछ-कुछ साल 2004 में आई फिल्म मस्ती में उनके किरदार की याद दिलाएगा।
इस फिल्म में फराह खान की प्रेजेंस भी फिल्म को थोड़ा देखने लायक बनाती है। फराह खान फिल्म में बहुत जगह तो नहीं हैं, लेकिन जब-जब वो स्क्रीन पर आएंगी आपके चेहरे पर हंसी जरूर आएगी। कुल मिलाकर फराह खान और अर्चना पूरन सिंह के रोल के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं।
रेडिय यूजर्स ने फिल्म के बारे में की चर्चा
reddit.com यूजर्स की बात करें तो वहां भी ज्यादातर लोगों का मानना है कि फिल्म काफी बोरिंग है। फिल्म को लेकर हुई चर्चा में एक यूजर ने लिखा- बहुत खराब फिल्म, प्लीज इसे मत देखिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 18 मिनट तक पहुंचा और फिल्म झेली तक नहीं जा रही है। वीकेंड पर फिल्म को देखकर अपना समय ना बर्बाद करें। एक यूजर ने लिखा है- ऐसी स्क्रिप्ट अप्रूव कैसे हो जाती हैं। एक ने लिखा- पहला हाफ तो फिर ठीक है, लेकिन दूसरा हाफ तो बहुत ही ज्यादा खराब है।
कुछ यूजर्स ने फिल्म की तारीफ भी का है। एक यूजर ने लिखा- मुझे तो ये फिल्म पसंद आई। एक ने लिखा डायलोग राइटिंग बहुत बढ़िया है फिल्म में। एक ने लिखा- एक बार तो फिल्म को देखा ही जा सकता है।
कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?
राजकुमार राव की टोस्टर को डायरेक्ट किया है विवेक दासचौधरी ने। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश में रिलीज किया गया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी तय हो गई है। इस फिल्म को 5.3 रेटिंग मिली है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


