कैसा है सपने वर्सेस एवरीवन का सीजन 2? इमोशनल कर देगा 9.1 IMDb रेटिंग वाला शो
Sapne vs Everyone: सपने वर्सेस एवरीवन का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए सीजन 2 में और कई सारे ट्विस्ट हैं। पहले सीजन के मुकाबले, दूसरा सीजन कहीं ज्यादा इमोशनल कर देने वाला है।

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। सीजन 2 में प्रशांत (परमवीर चीमा) और जिम्मी मेहता (अंबरीश वर्मा) की कहानी को आगे बढ़ाया है। इस सीजन की शुरुआत में प्रशांत और जिम्मी का एक सीन साथ में है। इसके बाद, पूरे सीजन में उन दोनों के साथ में सीन्स नहीं है। पहले सीजन के मुकाबले, दूसरा सीजन कहीं ज्यादा इमोशनल कर देने वाला है। हालांकि, पहले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी जिम्मी और प्रशांत अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में नजर आए।
सीजन 2 का प्लॉट
पहले सीजन में आपने देखा कि प्रशांत अपना पहला शो अपनी मां को नहीं दिखा पाता है। वहीं, जिम्मी अपने मामा को हरा देता है। दूसरा सीजन उसी के आगे से शुरू हुआ। अब प्रशांत अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई जाता है। वहीं, जिम्मी मेहता एक बड़ा आदमी बन चुका है, लेकिन अमीरों के खिलाफ उसकी नफरत अब भी कम नहीं हुई है। जिम्मी और उसके मामा के बीच दुश्मनी और बढ़ गई है।
सीजन 2 में कैसा है जिम्मी का किरदार?
सीजन 2 की शुरुआत में ही जिम्मी पर उसका मामा जानलेवा हमला कराता है और इसके बाद एक साल का लीप आता है। जिम्मी की कहानी बदलती है। जिम्मी और उसके मामा की लड़ाई और पेंचीदा हो गई है। अब लड़ाई राजनीतिक हो गई है। जिम्मी अपने मामा को हराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। अंबरीश के लुक भी इस सीजन में बदला गया है।
सीजन 2 में कैसा है प्रशांत का किरदार?
सीजन 2 में प्रशांत का किरदार मुंबई पहुंच चुका है। इस सीजन में प्रशांत मुंबई में हीरो बनने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। उसके सामने चुनौतियां तो बहुत हैं, लेकिन फिर भी उसने अपने असूलों से समझौता नहीं किया है। मुंबई में उसके कुछ दोस्त बने हैं और एक प्यार उसे मिला है। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों के साथ-साथ प्रशांत की पर्सनल लाइफ में भी परेशानियां हैं। वो इन सबसे लड़ रहा है। मुंबई में प्रशांत की मुलाकात उसके बचपन के आइडल सुमित सर से होगी। अब सुमित सर बिल्कुल बदल चुके हैं। उन्होंने प्रशांत को जो कुछ भी सिखाया है, अब वो खुद ही उन बातों में यकीन नहीं रखते हैं।
इस सीजन की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वो आपको उत्साहित तो करती है, लेकिन साथ ही आपको बहुत ज्यादा इमोशनल भी करती है। जिम्मी और उसके पिता के रिश्ते सुधरते नजर आते हैं, लेकिन इस बार भी उसके पापा को उसके मामा के हाथों फिर बेइज्जत होना पड़ता है।
सीजन 2 में नए किरदारों की एंट्री
सीजन 2 में प्रशांत के नए दोस्तों की एंट्री हुई है। वहीं, जिम्मी के मामा के बेटे की भी एंट्री सीजन 2 में हुई है। टोनी को जिम्मी पसंद करता है, लेकिन इस सीजन में उसे सबसे बड़ा धोखा अपने भाई से ही मिलता है। जिम्मी के दो बॉडीगार्ड भी इस सीजन में अहम भूमिका में नजर आए हैं।
सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 की कास्ट
सीजन 2 में अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली, अभिषेक चौहान, निधि शाह, सुखविंदर चहल, नवीन कस्तुरिया, वैशाख शंकर और बबला कोचर जैसे कलाकार नजर आए हैं।
सीरीज में कितने एपिसोड और आईएमडीबी रेटिंग
सपने वर्सेस एवरीवन के सीजन 1 और सीजन 2 में पांच-पांच एपिसोड हैं। इसके एपिसोड लगभग 1 घंटे के हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इस वीकेंड पर आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। इस सीरीज में एक्टिंग के साथ-साथ अंबरीश वर्मा ने सीरीज को लिखा और डायरेक्ट किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


