Netflix Film: कमजोर सस्पेंस और शानदार एक्टिंग; कैसी है सैफ अली खान की डार्क क्राइम थ्रिलर ‘कर्तव्य’?

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kartavya Film: सैफ अली खान की फिल्म डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म कर्तव्य नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सस्पेंस और ट्विस्ट तो अच्छा है, लेकिन फिर भी कुछ जगहों पर फिल्म थोड़ा बोर करती है। 

Netflix Film: कमजोर सस्पेंस और शानदार एक्टिंग; कैसी है सैफ अली खान की डार्क क्राइम थ्रिलर ‘कर्तव्य’?

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य आज यानी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सैफ अली खान इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए हैं। सैफ अली खान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है। अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की ये फिल्म देखना चाह रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि ये फिल्म कैसी है? फिल्म में सस्पेंस और ट्विस्ट तो हैं, लेकिन फिर भी फिल्म से आपको एक शिकायत मिलेगी।

क्या है सैफ अली खान की फिल्म का प्लॉट?

सैफ अली खान की ये फिल्म एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी सैफ अली खान के परिवार और पुलिस में उनकी ड्यूटी के इर्द-गिर्द घूमती है। सैफ अली खान एक ईमानदार पुलिस अफसर दिखाए गए हैं। इस फिल्म में विलेन बने हैं सीनियर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी। सैफ अली खान इस फिल्म में अपने कर्तव्य के लिए अपने पिता के ही खिलाफ जाते हैं।

फिल्म की शुरुआत सैफ अली खान के किरदार पवन सिंह के जन्मदिन से होती है। उनके जन्मदिन के दिन ही उनके सामने दो नई मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं। सैफ अली खान के सामने एक 16 साल के बच्चे को बचाने की जिम्मेदारी है, जिसने एक पत्रकार की हत्या कर दी है। वहीं, दूसरी ओर पवन सिंह के सामने अपने भाई, जिसने घर से भागकर दूसरी जाति में शादी कर ली है, उसे बचाने की जिम्मेदारी है। सैफ अली खान इन दोनों चुनौतियों को पूरा कर पाते हैं या नहीं, ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

क्यों देखें नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म?

इस फिल्म में सैफ अली खान ने हरियाणवी भाषा में बात की। सैफ अली खान की एक्टिंग के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं। वहीं, फिल्म में बॉलीवुड के महान एक्टर्स में से एक संजय मिश्रा हैं। आप उनके लिए भी इस फिल्म को देख सकते हैं। अगर आप डार्क क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो इस फिल्म को जरूर देखें। फिल्म का क्लाइमेक्स काफी चौंकाने वाला और डार्क है। सौरभ द्विवेदी ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

क्या है फिल्म की कमजोरी?

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उसमें सस्पेंस नजर आता है, लेकिन फिल्म का सस्पेंस इतना तगड़ा नहीं है क्योंकि डायरेक्टर के रिवील करने से पहले आप को थोड़ा शक हो जाएगा कि आखिर कौन है वो, जो पवन सिंह की टीम में होकर भी, उसकी टीम में नहीं है। फिल्म का क्लाइमेक्स डार्क तो है, लेकिन अगर आप ये इंतजार करेंगे कि डायरेक्टर आपको बताएगा कि फिल्म में विलेन का आखिरी में क्या होता है? तो वो जवाब आपको नहीं मिलेगा। फिल्म खत्म होने पर आपको महसूस होगा कि ये दिखाना चाहिए था कि सैफ अली खान विलेन का क्या करते हैं, और इस बात पर आपको निराशा भी हो सकती है।

फिल्म को किसने किया है डायरेक्ट?

सैफ अली खान की फिल्म को शाहरुख खान और गौरी खान के रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, इस फिल्म को डायरेक्ट किया है पुलकित ने। फिल्म के रनटाइम की बात करें तो फिल्म बहुत लंबी नहीं है। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 49 मिनट है, जिसमें लास्ट के 9 मिनट में एंड क्रेडिट दिखाए गए हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।