Netflix Trending: 5 एपिसोड वाली ये नेटफ्लिक्स सीरीज है मस्ट वॉच, 8.2 है आईएमडीबी रेटिंग
Hello Bacchon Review: अगर अभी तक आपने नेटफ्लिक्स की सीरीज हेलो बच्चों नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर आप उसे निपटा सकते हैं। सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स हैं। ये सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है।

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हेलो बच्चों रिलीज होते ही टॉप 10 में छाई हुई है। सीरीज आज यानी 12 मार्च को टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर है। अगर आपने ये सीरीज अबतक नहीं देखी है तो आप इस वीकेंड पर सीरीज को बिंज वॉच कर सकते हैं। सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स हैं। नेटफ्लिक्स की हेलो बच्चों सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हेलो बच्चों कहानी है भारत के सबसे फेवरेट फिजिक्स टीचर और आंत्रप्रेन्योर अलख पांडे की। सीरीज के इन 5 एपिसोड्स में आप देखेंगे कि कैसे अलख पांडे और उनकी टीम ने मिलकर बच्चों की सुविधा के लिए फिजिक्सवाला बनाया।
कितनी है हेलो बच्चों की आईएमडीबी रेटिंग?
नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो सीरीज में विनीत कुमार सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा, सीरीज में विक्रम कोचर, गिरिजा ओक और कुणाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। इस सीरीज को डायरेक्ट किया है अभिषेक यादव ने। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।
हर एक एपिसोड में एक नए बच्चे की कहानी
हेलो बच्चों में आपको फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे की कहानी देखने को मिलेगी। इस सीरीज के हर एपिसोड में अलख पांडे की कहानी तो चलती ही है, लेकिन साथ-साथ ही साथ अलख पांडे के स्टूडेंट्स की कहानी भी चलती रहती है। हर एक एपिसोड में एक नए स्टूडेंट की कहानी फैंस देखेंगे।
दीवार: हेलो बच्चों के पहले एपिसोड का नाम है दीवार। इस एपिसोड में अलख पांडे (विनीत कुमार सिंह) और उनकी टीम फंडिंग के लिए स्ट्रगलिंग करते दिखते हैं। वहीं, इस एपिसोड में दो ऐसे बच्चों की कहानी है जिनके पास पैसा नहीं है, लेकिन वो बच्चे पढ़ना चाहते हैं। वो बच्चे कैसे फिजिक्सवाला की मदद से पढ़ते हैं। इस एपिसोड में आपको दोस्ती की मिसाल भी देखने को मिलती है। आईएमडीबी पर इस एपिसोड की रेटिंग 8.4 है।
शॉल्यूशन: दूसरे एपिसोड का नाम है शॉल्यूशन। इस एपिसडो में आप देखेंगे कि कैसे अलख पांडे के सभी टीचर्स रिजाइन कर रहे होते हैं और वो इस समस्या से डील कर रहे होते हैं। वहीं, मुंबई की चॉल में रहने वाला एक बच्चा कैसे नशा छोड़कर पढ़ाई की ओर कदम बढ़ाता है। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।
जिम्मेदारी: इस एपिसोड में अलख पांडे के बचपन को दिखाया गया है। कैसे वो अपना चैनल शुरू करने वाले थे, लेकिन उनके पिता इस चीज के खिलाफ थे। अलख और उनके पिता के रिश्ते पर ये एपिसोड लाइट डालता है। साथ ही, इस एपिसोड में एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है जो क्रिकेट खेलना चाहता है, लेकिन उसके पापा चाहते हैं कि वो बच्चा डॉक्टर बने। एपिसोड में देखने को मिलता है कि कैसे अलख पांडे अपने स्टूडेंट को सही राह दिखाते हैं। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।
राखी: इस एपिसोड में अलख पांडे की उस स्ट्रगल को दिखाया गया है जब उनके आसपास के लोगों का उनसे भरोसा उठने लगा था और कैसे उन लोगों की बातें अलख को परेशान करती हैं। ऐसे में उनकी एक गर्ल स्टूडेंट द्वारा भेजी गई राखी उन्हें ऊर्जा से भरती है और कैसे फिजिक्सवाला को फंडिंग मिलती है। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।
कट-ऑफ: ये सीरीज का आखिरी एपिसोड है। अलख पांडे के स्टार्टअप को फंडिंग मिल चुकी है, उनकी टीम कोटा पहुंच चुकी है कि तभी कुछ ऐसा होता है कि वो अपनी पोस्ट से रिजाइन करने की सोचते हैं। इस एपिसोड में अलख पांडे के असल लाइफ के कुछ वीडियो भी देखने को मिलते हैं। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


