दिल छू लेगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'नुक्कड़ नाटक', बॉक्स ऑफिस पर की थी केवल 20 लाख की कमाई

Apr 25, 2026 11:12 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Nukkad Natak Review: नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को एक दिल को छू लेने वाली फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म का नाम है नुक्कड़ नाटक। इस फिल्म को आप अपने वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में समाजिक मुद्दों पर बात की है। 

दिल छू लेगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'नुक्कड़ नाटक', बॉक्स ऑफिस पर की थी केवल 20 लाख की कमाई

फिल्म: नुक्कड़ नाटक

डायरेक्टर:तन्मय शेखर

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 6.4/10

नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को 1 घंटे 48 मिनट की एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म का नाम है ‘नुक्कड़ नाटक’। ‘नुक्कड़ नाटक’ एक ऐसी फिल्म है जो गरीबी, पढ़ाई-लिखाई और एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) जैसे मुद्दों पर बात की है। जब आप फिल्म को देखेंगे तो पाएंगे फिल्म को बहुत ज्यादा ग्रैंड नहीं बनाया गया है। ये एक साधारण से सेटअप में कही गई कहानी है। यही साधारण सा सेटअप फिल्म को और खास बनाता है। ‘नुक्कड़ नाटक’ सामाजिक मुद्दों पर तो बात करती है, लेकिन इसी के साथ फिल्म दो बिल्कुल अलग पर्सनालिटीज की दोस्ती को भी बखूबी दिखाती है।

क्या है नुक्कड़ नाटक का प्लॉट?

‘नुक्कड़ नाटक’ के प्लॉट की बात करें तो ये दो दोस्तों, मौलश्री और शिवांग की दोस्ती और दोनों के अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने की कहानी है। शिवांग और मौलश्री एक कॉलेज में पढ़ते हैं। शिवांग को ‘गे’ दिखाया गया है। कॉलेज में उसकी रैगिंग होती है, तब मौलश्री उसे बचाने आती है। बस यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हो जाती है, और इसके बाद मौलश्री अपने दोस्त शिवांग के लिए हर जगह खड़ी रहती है। मौलश्री और शिवांग एक गरीब की मदद करने के लिए कॉलेज कैंटीन से कुछ सामान चोरी करते हैं। दोनों पकड़े जाते हैं, इसके बाद दोनों के जीवन में जो मोड़ आता है, वो फिल्म को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है।

निडर-बेबाक है मौलश्री का किरदार

‘नुक्कड़ नाटक’ में मौलश्री के किरदार की बात करें तो वो एक ऐसी लड़की का किरदार है जो काफी बोल्ड है, अपनी बातों को रखना चाहती है और अपनी कला से दुनिया को बदलना चाहती है। मौलश्री नुक्कड़ नाटक करने वाली टीम की लीडर है। वो गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाली लड़की है। मौलश्री का किरदार जहां कॉन्फिडेंट और बेबाक नजर आता है, वहीं, शिवांग का किरदार एक ऐसे लड़के का है जो बेहद डरा हुआ रहता है। उसे अपना करियर बनाना है और देश को छोड़कर जाना है।

मौलश्री से बिल्कुल विपरीत शिवांग का रोल

शिवांग के सामने चैलेंज है अपनी आइडेंटिटी अपने घरवालों के सामने रखने का। वो खुलकर अपने आप को अपना नहीं पा रहा है। वो अपने पिता से बहुत डरता है। ऐसे में मौलश्री उसके लिए वो साथ बनती है जो उसे सपोर्ट करती है, उसे सहज महसूस कराती है। मौलश्री शिवांग को अपने साथ नुक्कड़ नाटक की टीम में लेती है। नुक्कड़ नाटक करते हुए शिवांग को अच्छा महसूस होता है। वो अपने आप से खुश रहता है।

इमोशनल है फिल्म का क्लाइमेक्स

मौलश्री और शिवांग का जीवन कैंटीन में चोरी के बाद बिल्कुल बदल जाता है। मौलश्री और शिवांग, दोनों को ही समझ आता है कि वो दोनों अपने जीवन से क्या चाहते हैं। फिल्म में दिखाया है कि कैसे गरीबी में जी रहे लोग अक्सर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और कैसे उन्हें मिला एक साथ, उनके लिए सबकुछ बदल सकता है। फिल्म में मौलश्री और शिवांग की पर्सनालिटी एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत है, लेकिन फिल्म में दोनों की दोस्ती को जिस तरह दिखाया गया है, वो आपको अपने अच्छे और सच्चे दोस्त की याद जरूर दिलाएगा। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में एक नुक्कड़ नाटक है, उस सीन को जिस तरह से दिखाया गया है, वो आपको यकीनन ही इमोशनल कर देगा। इस वीकेंड इस फिल्म को जरूर देखें।

सिनेमाघरों में भी हुई थी रिलीज

नुक्कड़ नाटक ओटीटी से पहले लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म देशभर में केवल 15 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 20 लाख की कमाई की थी। इस फिल्म को प्रमोट करने में इम्तियाज अली ने भी टीम का साथ दिया था। मौलश्री के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो है जिसमें ये दिखाया गया है कि उनकी फिल्म को कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा है। इस बात से हताश मौलश्री मुंबई छोड़कर जा रही होती है। तभी उसकी मुलाकात फिल्ममेकर इम्तियाज अली से होती है और वो कैसे उसे प्रेरणा देते हैं। इसी वीडियो में अनाउंस किया गया है कि उनकी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

फिल्म को बनने में लगे चार साल

मौलश्री का इंस्टा अकाउंट अगर आप देखेंगे तो उन्होंने अलग-अलग रील्स बनाकर बताया है कि उन्हें ये फिल्म बनाने और फिर रिलीज करने में क्या-क्या झेलना पड़ा। मौलश्री एक स्वतंत्र फिल्ममेकर हैं और नुक्कड़ नाटक उनकी पहली फिल्म है। वहीं, शिवांग एक एक्टर हैं और नुक्कड़ नाटक में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। मौलश्री की रील्स से बता चलता है कि टीम पिछले चार साल से फिल्म के लिए मेहनत कर रही थी।

फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर

फिल्म की कास्ट इस फिल्म में मौलश्री ने मौलश्री का ही किरदार निभाया है। शिवांग राजपाल ने शिवांग का किरदार निभाया है। निर्मला हजरा ने छोटी का किरदार निभाया है। फिल्म को लगभग केवल तीन से चार लोकेशन पर शूट किया गया है। इस फिल्म को तन्मय शेखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।