Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़फिल्म रिव्यूMardaani 3 Review Rani Mukherji Film Thriller Released 30 January Read before booking ticket crime drama
Mardaani 3 Review: शिवानी शिवाजी राव बनकर छाईं रानी मुखर्जी, कैसी है मर्दानी 3?

Mardaani 3 Review: शिवानी शिवाजी राव बनकर छाईं रानी मुखर्जी, कैसी है मर्दानी 3?

संक्षेप:

Mardaani 3 Review: मर्दानी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रानी मुखर्जी की कॉप ड्रामा सीक्वल को अगर आप देखने का प्लान कर रहे हैं तो फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें ये रिव्यू। फिल्म आज यानी 30 जनवरी को रही रिलीज हुई है। 

Jan 30, 2026 05:04 pm ISTRishabh Suri लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रानी मुखर्जी एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए कॉप शिवानी शिवाजी राव बनकर पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मर्दानी 3 साल 2014 में आई मर्दानी और साल 2019 में मर्दानी 2 का सीक्वल है। मर्दानी फिल्म में जहां लड़कियों के ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बात की गई थी। वहीं, दूसरे पार्ट में रेप जैसे मुद्दे को दिखाया गया था। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बात की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मर्दानी 3 का प्लॉट?

मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी राव (रानी मुखर्जी) दिल्ली की सड़कों पर दो लड़कियों को ढूंढने का केस सॉल्व करती हैं। केस जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, समझ आता है कि ये दो लड़कियों के गायब होने का मामूली केस नहीं है बल्कि केस के तार ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है। फिल्म में लड़कियों का रेस्क्यू ऑपरेशन और फिर उसके बाद जो-जो होता है, इस फिल्म की जान है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोड़ीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदार निभाती नजर आई हैं।

दमदार है रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस

मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म की कहानी बनाई है आयुष गुप्ता ने। आयुष ने बलजीत सिंह और दीपक किंगरानी के साथ फिल्म के डायलोग्स भी लिखे हैं। रानी मुखर्जी ने फिल्म में शानदार काम किया है। उन्होंने मर्दानी 2 को जिस पेस पर छोड़ा था। उसी पेस पर मर्दानी 3 में नजर आई हैं। मर्दानी 3 की शुरुआत में ही रानी मुखर्जी के किरदार को अल्फा फीमेल के रूप में दिखाया जाता है। रानी मुखर्जी एक दमदार रोल में नजर आई हैं।

मर्दानी रिव्यू

फिल्म के रनटाइम को क्रिस्प रखा गया है। फिल्म का पहला हाफ काफी टाइट है, भले ही उसमें एक दो जगह पर खामियां मिल सकती हैं। फिल्म का दूसरा हाफ गति को बनाए रखता है और शानदार तरीके से आगे बढ़ता है।

दिल्ली क्राइम की याद दिलाती है फिल्म

फिल्म का कुछ हिस्सा आपको घिसापिटा लग सकता है। फिल्म देखते वक्त आपको दिल्ली क्राइम के सीजन 3 की याद भी आ सकती है, जो पिछले नवंबर में ही रिलीज हुआ था और जिसमें इसी तरह के विषय पर बात की गई थी। फिल्म में ट्विस्ट बहुत कन्विंसिंग नहीं लगते हैं।

रानी की एक्टिंग फिल्म से बांधे रखने में सफल

मर्दानी 3 शायद इस फ्रैंचाइज़ को नया रूप न दे पाए, लेकिन यह इस बात को पुष्ट करती है कि यह क्यों महत्वपूर्ण है। फिल्म की कहानी भले ही आपको जानी-पहचानी लगे, फिर भी फिल्म में रानी मुखर्जी का दमदार अभिनय आपको फिल्म से बांधे रखता है।

ये भी पढ़ें:LIVE: आया मर्दानी-3 का रिव्यू, बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर-2 के सामने फीकी पड़ी फिल्म
Rishabh Suri

लेखक के बारे में

Rishabh Suri

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।