मेड इन कोरिया नेटफ्लिक्स पर हो गई है रिलीज, कैसी है 1 घंटे 52 मिनट की ये फिल्म?
Netflix Made in Korea Review: तमिल फिल्म मेड इन कोरिया आज यानी 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। मेड इन कोरिया एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स को कैसी लगी ये फिल्म।

नेटफ्लिक्स पर मेड इन कोरिया आज यानी 12 मार्च को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को आप कोरियन फिल्म समझने की गलती मत करिएगा। मेड इन कोरिया एक तरह से इंडो-कोरियन फिल्म है। तमिल सिनेमा की ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाती है जो बचपन से ही साउथ कोरिया जाने का सपना देखती है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में कोरियन एक्टर्स भी नजर आए हैं। मेड इन कोरिया की खूब चर्चा थी। अब जब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स को कैसी लगी ये फिल्म।
मेड इन कोरिया की कास्ट
मेड इन कोरिया एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है। फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका मोहन लीड रोल में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में स्क्विड गेम एक्ट्रेस पार्क हे-जिन नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में कोरियन एक्टर्स जैह्युन जांग, हा राम और किम सो री भी नदर आए हैं। फिल्म में एक्टर ऋषिकांत भी नजर आए हैं।
क्या है इस फिल्म की कहानी?
प्रियंका ने फिल्म में शेनबा नाम का किरदार निभाया है। शेनबा बचपन से ही साउथ कोरिया जाना चाहती हैं। जैसे-जैसे वो बड़ी होती हैं साउथ कोरिया जाने का उनका की उनकी इच्छा भी बढ़ती जाती है। शेनबा जितना प्यार कोरिया जाने से करती हैं उतना ही प्यार मणि नाम के लड़के से भी करती हैं। मणि से मिला धोखा शेनबा को साउथ कोरिया तक पहुंचाता है।
साउथ कोरिया में शेनबा बिल्कुल अकेले होती हैं। एक अनजान देश में शेनबा कैसे अपना जीवन शुरू करती हैं, वो आपको पसंद आनेवाला है। फिल्म दोस्ती, प्यार और दो महिलाओं के सपने पूरे होने की कहानी कहती है।
क्या बोले आईएमडीबी यूजर्स?
सोशल मीडिया यूजर्स को ये फिल्म पसंद आई है। आईएमडीबी पर एक यूजर ने फिल्म को रिव्यू करते हुए लिखा- मैं बहुत लंबे वक्त से के-ड्रामा देख रही हूं, 8-9 साल से। पहली बार मुझे भारत और कोरिया सिनेमा की कोलैब फिल्म देखकर अच्छा लगा। पिता-बेटी का एक दूसरे के लिए प्यार। कोरियन लोगों की आवभगत। बहुत सारी पॉपुलर कोरियन फिल्में। के-पॉप के साथ इंडियन फ्यूजन शानदार है। काश मैं प्रियंका की जगह होती। इस मूवी को बहुत सारा प्यार। के-ड्रामा फैंस को भी ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक बहुत प्यारी, स्वीट और इमोशनल कहानी। बहुत मजा आया। हालांकि, मुझे लगता है कि इंडो-कोरियन कल्चर के और भी सीन्स हो सकते थे, लेकिन एक अनोखी बहुत प्यारी कहानी है। फिल्म की लोकेशन खूबसूरत हैं। डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी भी बहुत अच्छी है। मैं कोरिया में फिल्म की हिरोइन के रोमांस का इंतजार कर रही थी।
एक्स यूजर्स को कैसी लगी मेड इन कोरिया?
एक एक्स यूजर ने लिखा- फिल्म में पसंद करने वाला बहुत कुछ है। ये फिल्म एक साधारण-ब्रीजी कहानी है। फिल्म को बेस्ट तो नहीं कहूंगा, लेकिन वीकेंड पर देखने के लिए ये एक अच्छी लाइट हार्ट फिल्म है।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेड इन कोरिया में प्रियंका ने शाइन किया है। तमिल और कोरियन कल्चर को खूबसूरत तरीके से एक साथ दिखाया गया है। एक ने लिखा- मेड इन कोरिया आपको एक ही वक्त में हंसाती हैं, रुलाती है, स्माइल कराती है और खुश महसूस कराती है। आप इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
मेड इन कोरिया के रन टाइम की बात करें तो फिल्म का रन टाइम 1 घंटे 52 मिनट की है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में रिलीज की गई है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है Ra Karthik ने।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


