Ek Din Review: ‘एक दिन’ का रिव्यू, कैसी है फिल्म, किसकी रीमेक है, देखनी चाहिए या नहीं

May 01, 2026 01:13 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Ek Din Hindi Review: आमिर खान के प्रोडक्शन और सुनील पांडे के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हिंदी में पढ़िए फिल्म का रिव्यू।

Ek Din Review: ‘एक दिन’ का रिव्यू, कैसी है फिल्म, किसकी रीमेक है, देखनी चाहिए या नहीं

Ek Din Movie: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये रोमांटिक और इमोशनल फिल्म है। साल 2011 में आई थाई मूवी ‘वन डे’ की रीमेक है। इसकी टिकट लेने से पहले हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए। इस रिव्यू में स्पॉइलर दिए बिना हम आपको बताएंगे कि ‘एक दिन’ कैसी है और आपको देखनी चाहिए या नहीं। हम ये भी बताएंगे कि जिन्होंने ‘वन डे’ देखी है वे इस ‘एक दिन’ देख सकते हैं या नहीं।

‘एक दिन’ के बारे में

स्टार कास्ट: जुनैद खान, कुणाल कपूर और साई पल्लवी

फिल्म कितनी लंबी है?: दो घंटे पांच मिनट

कितने स्टार्स दिए हैं?: 2.5

फिल्म की कहानी (स्पॉइलर फ्री)

साई पल्लवी ने मीरा का किरदार निभाया है और जुनैद खान ने दिनेश का। मीरा और दिनेश एक ही ऑफिस में काम करते हैं। दिनेश ऑफिस में न किसी से ज्यादा बातें करता है और न ज्यादा घुलता मिलता है। एक दिन उसकी नजर मीरा पर पड़ती है और उसे मीरा से पहली नजर वाला प्यार हो जाता है। हालांकि, मीरा उसे जानती तक नहीं है। दिनेश मन्नत मांगता है कि मीरा उसकी हो जाए फिर चाहे एक दिन के लिए सही। दिनेश की मन्नात पूरी हाे जाती है, लेकिन ट्विस्ट के साथ।

कहानी ओरिजिनल फिल्म ‘वन डे’ से कितनी अलग है?

‘वन डे’ और ‘एक दिन’ का क्लाइमैक्स बहुत अलग है। ‘वन डे’ का एंड बहुत अलग तरीके से होता है। वहीं ‘एक दिन’ का एंड अनएक्सपेक्टेड होता है। फिल्म के क्लाइमैक्स की वजह से ही हमने इसे एक 0.5 स्टार्स ज्यादा दिए हैं।

बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है। हालांकि, फिल्म के गाने अच्छे नहीं हैं। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके गाने आपकी जुबान पर चढ़ जाते हैं, लेकिन ‘एक दिन’ का कोई भी गाना ऐसा नहीं था।

जुनैद और साई पल्लवी की एक्टिंग

साई पल्लवी: साई पल्लवी की एक्टिंग कमाल की है। उन्हें एक इमोशन से दूसरे इमोशन में जाना आता है। वह हंसते-हंसते रो पड़ती हैं और रोते-रोते हंसने लगती हैं।

जुनैद खान: जुनैद खास इस रोल में फिट नहीं बैठे। ये कहना गलत होगा कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है क्योंकि उन्होंने ‘महाराजा’ में खुदको साबित किया है। ये कहना ज्यादा सही होगा कि जुनैद को रोमांटिक रोल्स करने की बजाए रिएलिस्ट कैरेक्टर्स पर ध्यान देना चाहिए।

देखें या नहीं?

‘एक दिन’ की टिकट खरीदने की बजाए, फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार किया जा सकता है। अगर वीकेंड पर कुछ भी करने के लिए नहीं है तो आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख सकते हैं।

आपके सवालों के जवाब

एक दिन कब रिलीज होगी?
1 मई के दिन थिएटर्स में रिलीज हो गई है।
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।