Chand Mera Dil: रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू, जानें मूड खराब होगा या फ्रेश

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Chand Mera Dil Review in Hindi: फिल्म ‘किल’ में नजर आए लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक मूवी ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में आज यानी 22 मई 2026 को रिलीज हो गई है।

Chand Mera Dil: रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू, जानें मूड खराब होगा या फ्रेश

Chand Mera Dil 22 May 2026 Theater Release: शादी, जिम्मेदारियां, बच्चे और करियर… इन सबको एक साथ संभालना मुश्किल है न? इन्हें मुश्किलों को अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में दिखाने की कोशिश की गई है। वीकेंड पर इस फिल्म को देखने से पहले हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए। कहीं मनोरंजन की जगह आपका मूड ऑफ न हो जाए।

फिल्म: चांद मेरा दिल

रिलीज डेट: 22 मई 2026

डायरेक्टर: विवेक सोनी

स्टार कास्ट: लक्ष्या, अनन्या पांडे

रेटिंग: 2/5

प्रोड्यूसर: करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी चांदनी (अनन्या पांडे) और आरव (लक्ष्य) की है। दोनों हैदराबाद के एक कॉलेज में मिलते हैं, दोनों में प्यार होता है और चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है। चांदनी मां बनने का फैसला लेती है। दोनों शादी कर लेते हैं। पहले तो उन्हें सब अच्छा लग रहा होता है, लेकिन फिर जिंदगी करवट बदलती है और सब बिखर जाता है।

क्या अच्छा नहीं है?

कमजोर शुरुआत: फिल्म के पहले 30 मिनट आपको काफी परेशान कर सकते हैं। आपके दिमाग में बस एक ही बात आएगी, आज कल ऐसा कौन करता है। वहीं कुछ सीन्स बिना सिर-पैर के लगते हैं।

केमिस्ट्री की कमी: जब शुरुआत में अनन्या और लक्ष्य के बीच रोमांस दिखाया जाता है तब उनकी केमिस्ट्री दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंचती है। कैमरा मूमेंट भी दर्शकों को फिल्म से बार-बार तोड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अंत में जब उनका दर्द स्क्रीन पर दिखाया जाता है तब दर्शकों को उनसे हमदर्दी नहीं होती है।

प्रीडिक्टेबल एंडिंग: फिल्म का क्लाइमैक्स इतना प्रीडिक्टेबल हो जाता है कि बोरियत लगने लगती है।

कहानी: टॉपिक अच्छा है, लेकिन कहानी रिएलिस्टिक नहीं लगती है।

क्या अच्छा है?

बेहतरीन म्यूजिक: सचिन-जिगर का संगीत अच्छा है। फिल्म के दो गाने ‘इश्क निभावन’ और इसका टाइटल ट्रैक थोड़ा मूड ठीक कर देते हैं।

कैसी है एक्टिंग?

लक्ष्या ने एक बार फिर साबित किया है कि वो एक अच्छे कलाकार हैं। खासकर इमोशनल सीन्स में। जब वो स्क्रीन पर टूटते हैं, तो उनका दर्द असली लगता है।

अनन्या को अपनी एक्टिंग पर काम करना चाहिए। अनन्या सिर्फ स्क्रीन पर खूबसूरत लगती हैं, लेकिन अपने कैरेक्टर के जरिए दर्शकों के दिल में उतरने में नाकामयाब होती हैं।

देखें या नहीं?

फिल्म का टॉपिक अच्छा है, लेकिन इसे अच्छे से दिखाया नहीं गया है। अगर अनन्या की जगह किसी नॉन पॉपुलर एक्ट्रेस को लिया जाता ताे शायद फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक रहती है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। आप इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।