फिल्म हम आपके हैं कौन के म्यूजिक डायरेक्टर ने मरे हुए दोस्त से ऐसे निभाई दोस्ती, उसी के नाम के सहारे किया काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान के करियर के सबसे हिट गाने देने वाले म्यूजिक डायरेक्टर ने ऐसे निभाई थी अपने मरे हुए दोस्त से दोस्ती। उसी दोस्त के नाम के सहारे जिंदगी भर किया काम।

hum apke hain kaun
हम आपके हैं कौन

हिंदी सिनेमा में में कई मशहूर म्यूजिक कंपोजर की जोड़ियां रही हैं। इन जोड़ियों ने अपनी ऑडियंस को यादगार गाने दिए। लेकिन इन सभी में एक ऐसी भी जोड़ी बनी जिन्होंने साथ में एक भी हिंदी गाना कंपोज नहीं किया लेकिन जिंदगी भर उस दोस्त के नाम को जिंदा रखा। उस म्यूजिक डायरेक्टर ने कभी अपने दोस्त का नाम अपने नाम से अलग नहीं होने दिया। और जिंदगी भर दोस्त के नाम को साथ रखकर कम किया। हम जिस जोड़ी की बात कर रहे हैं वो थे राम-लक्ष्मण। ये वही राम-लक्ष्मण हैं जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन?’ के गाने बनाए थे।

दोस्त को नाम में जिंदा रखा

म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी के राम यानी सुरेंद्र कदम तो बहुत पहले दुनिया को अलविदा कह चुके थे। लेकिन दोस्ती ऐसी कि यानी विजय पाटिल ने नाम नहीं बदला और आखिरी दम तक इसी नाम से इंडस्ट्री में काम करते रहे। राम-लक्ष्मण ने पहले मराठी फिल्मों के लिए गाने बनाए थे। अपने काम की वजह से इस जोड़ी को 1976 में पहली हिंदी फिल्म एजेंट विनोद मिल गई। दोनों के करियर के लिए एक बड़ी फिल्म थी। गानों पर काम करना ही था कि राम यानी सुरेंद्र कदम का कम उम्र में ही निधन हो गया। इसके बाद विजय पाटिल ने अकेले ही 1976 से 2021 उनकी आखिरी सांस तक गाने बनाए और इन गानों का क्रेडिट वो अपने साथ दोस्त के नाम को भी देते रहे। उन्होंने कभी अपने अकेले नाम से काम नहीं किया। वो हमेशा राम-लक्ष्मण के नाम से ही पहचाने गए।

music composer ram laxman

राजश्री प्रोडक्शन के साथ जमा काम

विजय पाटिल ने राम-लक्ष्मण के नाम से वैसे तो कई फिल्मों के लिए गाने बनाए। पूर्णिमा जैसी सिंगर को मौके दिए। लेकिन इनका सबसे यादगार कॉलबोरेशन राजश्री प्रोडक्शन के साथ रहा। राजश्री की फिल्में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन?’ और ‘हम साथ साथ हैं’ के सभी गाने विजय पाटिल ने ही कंपोज किए थे।

सलमान पर खूब जचे ये गाने

इनके कंपोज किए हुए गाने ‘कबूतर जा’, ‘आजा शाम होने आई’, ‘दिल दीवाना बिन सजना के’, ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’, ‘ये मौसम का जादू है मितवा’। खास बात ये है कि इन गानों ने सलमान खान को नई पहचान दिलवाई। और वो राम-लक्ष्मण के विजय पाटिल ही थे जो ये जानते थे कि SP बालासुब्रमण्यम की आवाज सलमान पर खूब जचेगी और हुआ भी ऐसा ही। आज भी उनके बनाए गाने सुपरहिट हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़फिल्म हम आपके हैं कौन के म्यूजिक डायरेक्टर ने मरे हुए दोस्त से ऐसे निभाई दोस्ती