Naagin 7: जल्द बंंद होने वाला है एकता कपूर का पॉप्युलर टीवी शो 'नागिन 7' ? समाने आई चौंकाने वाली वजह

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

'नागिन 7' की हालत इस वक्त काफी खराब चल रही है। टीआरपी लिस्ट में भी 'नागिन 7' अब बॉटम में पहुंच चुका है। इसकी रेटिंग अब सुधरने की जगह और भी ज्यादा गिरती जा रही है। ऐसे में अब प्रियंका चहर चौधरी और नमिक पॉल के शो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

Naagin 7: जल्द बंंद होने वाला है एकता कपूर का पॉप्युलर टीवी शो 'नागिन 7' ? समाने आई चौंकाने वाली वजह

Naagin 7: टीवी क्वीन एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' को लेकर ऑडियंस काफी एक्साइटेड थी। हालांकि, इस पिछले सभी सीजन की तरह ये शो वो कमाल नहीं दिखया। 'नागिन 7' की हालत इस वक्त काफी खराब चल रही है। टीआरपी लिस्ट में भी 'नागिन 7' अब बॉटम में पहुंच चुका है। इसकी रेटिंग अब सुधरने की जगह और भी ज्यादा गिरती जा रही है। ऐसे में अब प्रियंका चहर चौधरी और नमिक पॉल के शो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा हा रहा है कि ये शो अब जल्द ही बंद होने वाला है। इस खबर ने फैंस के बीच काफी खलबली मचा दी है।

क्या शो के बंद होने के पीछे ये है असली वजह?

दरअसल, Entertainment Tadka के अनुसार, एकता कपूर का शो 'नागिन 7' को कथित तौर पर "बजट की दिक्कतों" का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AI के ज्यादा इस्तेमाल का भी शो पर असर पड़ा है, साथ ही हाल के हफ्तों में इसकी TRP में भी काफी गिरावट आई है। जब 'नागिन 7' Colors TV पर शुरू हुआ, तो इसने TRP चार्ट में टॉप किया और कई हफ्तों तक टॉप पर बना रहा। हालांकि, समय के साथ, शो की रेटिंग्स में तेजी से गिरावट आई। कुछ समय तक Top 5 में रहने के बाद, यह और नीचे खिसक गया और आखिरकार Top 10 में भी जगह नहीं बना पाया।

क्या ये कोई मजाक है?

हालांकि, अभी तक न तो मेकर्स और न ही चैनल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। Tellychakkar के अनुसार, यह महज एक 'अप्रैल फूल' का मजाक भी हो सकता है।

नंबर-1 बनीं प्रियंका चाहर

ताजा चार्ट के अनुसार, 'नागिन 7' की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने जोरदार वापसी करते हुए, 13वें हफ्ते की सबसे पॉपुलर हिंदी टीवी एक्टर्स की लिस्ट में फिर से नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है। अपने शो की रेटिंग्स में हाल ही में आए उतार-चढ़ावों के बावजूद, प्रियंका ने दूसरे बड़े टीवी सितारों को पीछे छोड़ते हुए पॉपुलैरिटी रैंकिंग में टॉप पर जगह बनाई; उनके ठीक पीछे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित हैं। इस लिस्ट में कुछ नए नाम भी शामिल हुए हैं, जो प्रियंका की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग और टीवी के अलग-अलग जॉनर के दर्शकों के बीच उनकी लगातार बनी हुई लोकप्रियता को दिखाते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।