थिएटर में आई 'दृश्यम 3': जानें मोहनलाल और अजय देवगन की दोनों 'दृश्यम' का बजट-कलेक्शन
Drishyam Malyalam vs Drishyam Hindi: आज 21 मई 2026 मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई है। ऐसे में हम आपको उनकी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ के साथ अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ का कलेक्शन बताने जा रहे हैं।

Drishyam 3: सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर 'दृश्यम 3' को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। बता दें, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ पर ही अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ बनी है।
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ कब आएगी?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इसी साल गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। चूंकि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी हिंदी में आ रही है इसलिए मेकर्स अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कहानी बदल रहे हैं और नए ट्विस्ट एड कर रहे हैं।
‘दृश्यम’ मलयालम vs ‘दृश्यम’ हिंदी
2013: मलयालम फिल्म 'दृश्यम' ने साउथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 4.50 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी मोहनलाल की इस फिल्म ने केरल बॉक्स ऑफिस से 42.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
2015: अजय देवगन ने मोहनलाल की ‘दृश्यम’ का हिंदी रीमेक बनाया और बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया। साल 2015 में आई हिंदी 'दृश्यम' 48 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 67.14 करोड़ का नेट कलेक्शन और 110.40 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।
2021: मोहनलाल की 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट बनकर तैयार हुआ, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों की बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया।
2022: एक साल बाद अजय देवगन ने मोहनलाल की 'दृश्यम 2' का हिंदी रीमेक बनाया और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 239.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 342.31 करोड़ कमाए।
'दृश्यम 3' से उम्मीदें
मोहनलाल ने ‘दृश्यम 3’ को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में वर्ल्डवाइड रिलीज किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 10 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।
कहां देखें ये फिल्में?
| फिल्म | ओटीटी | IMDb रेटिंग |
|---|---|---|
| दृश्यम - मोहनलाल | जियोहॉटस्टार | 8.4 |
| दृश्यम - अजय देवगन | प्राइम वीडियो | 8.2 |
| दृश्यम 2 - मोहनलाल | एमएक्स प्लेयर | 8.4 |
| दृश्यम 2 - अजय देवगन | प्राइम वीडियो | 8.2 |
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

