फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सपोर्ट में आगे आए धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर, तस्वीर शेयर कर जोड़े हाथ
धुरंधर जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने हनुमान अंश का समर्थन किया है। डायरेक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। वरुण धवन भी हनुमान अंश की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म अब तक 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। हाल में वरुण धवन ने फिल्म की तारीफ की थी। अब धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर भी सामने आए हैं। आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हनुमान अंश का पोस्टर शेयर करते हुए दिल की एमोजी बनाई है।
आदित्य धर ने किया हनुमान अंश का समर्थन
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को 2 करोड़ के छोटे बजट में बनाया गया था। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म के समर्थन में धुरंधर जैसी फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने तारीफ की है। डायरेक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ हाथ जोड़ने और दिल वाली इमोजी बनाई है।
वरुण धवन ने की थी फिल्म हनुमान अंश की तारीफ
आदित्य धर से पहले वरुण धवन ने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताया था कि हाल में वो अपनी मम्मी के साथ हनुमान अंश देखने गए थे। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने पोस्ट में कहा था, 'प्लीज थिएटर में जाकर हनुमान अंश देखो। मैं अपनी मां के साथ गया था और ये बहुत ही अद्भुत अनुभव था। अपने पेरेंट्स को, दोस्तों को ले जाए। मैं इस फिल्म को रिकमंड करता हूं।' वरुण ने आगे कहा था कि किसी ने उन्हें ये वीडियो बनाने ने लिए नहीं कहा था और ना किसी ने मुझे कॉल किया। मैं बस ये करना चाहता था क्योंकि मेरा हनुमान जी के साथ बचपन से कनेक्शन है। ये ईमानदारी से बनी फिल्म है। मैंने इसे फिल्म नहीं कहूंगा। ये कुछ दिव्य था। आप भी जाइए और अनुभव कीजिए।’वरुण ने एक्टर की परफॉरमेंस की तारीफ की।
नीम करोली बाबा पर बनी है फिल्म हनुमान अंश
फिल्म हनुमान अंश स्पिरिचुअल गुरु नीम करोली बाबा पर बनाई गई फिल्म है। मेकर्स के मुताबिक पहले इस कहानी को कोई भी OTT प्लेटफार्म खरीदने के लिए तैयार नहीं था। मेकर्स के पास पोस्टर्स एयर होर्डिंग के लिए पैसे नहीं थे। मेकर्स के मुताबिक हनुमान जी के नाम पर भंडारे किए है। ऐसे फिल्म का प्रचार किया गया।
हनुमान अंश ने पार किया 120 करोड़ का कलेक्शन
फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। पहले दो हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब डेढ़ करोड़ ही कमा पाई थी। लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका हुआ। आमतौर पर ऐसा कम ही देखा गया है कि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महीने के रिलीज के तीसरे और चौथे हफ्ते में कमाई कर रही हो। हिंदी सिनेमा की ये पहली ऐसी फिल्म बनी है जो 2 करोड़ के बजट में इतना तगड़ा प्रॉफिट कमा गई हो। हनुमान अंश देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है।


