धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वाले पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद, बोलीं- 'मुसलमानों को…'
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वाले पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मुसलमानों को नहीं बल्कि पाकिस्तान को बुरा दिखाया गया है।

रणवीर सिंह की धुरंधर को रिलीज हुए दो महीने होने वाले हैं, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चा अब भी थमी नहीं है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। इसी के साथ, सोशल मीडिया पर भी फिल्म ने काफी लाइमलाइट लूटी है। फिल्म की पॉजिटिव चर्चा के बीच कुछ लोगों ने फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म भी बताया। अब फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले एक यूजर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मुसलमानों को नहीं, पाकिस्तान को गलत दिखाया गया है।
फिल्म को यूजर ने बताया प्रोपेगेंडा
कांग्रेस की नेशनल प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हाल ही में फिल्म का पहला पार्ट देखा और उन्होंने फिल्म की तारीफ की। उनके तारीफ वाले पोस्ट पर एक यूजर शोएब अली मोहम्मद ने लिखा- आप ये पोस्ट भी कैसे कर सकती हैं? इस प्रोपेगेंडा फिल्म में मुसलमानों को गलत दिखाया गया है। आपको शर्म आनी चाहिए।
क्यों भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता?
इसी यूजर को जवाब देते हुए शमा ने लिखा- इस फिल्म में मुसलमानों को नहीं बल्कि पाकिस्तान को बुरा दिखाया गया है। इन दोनों में कन्फ्यूज होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आप जैसे लोग भारत में मुसलमानों का नाम खराब करते हैं। आप भारत छोड़ सकते हैं और पाकिस्तान की नागरिकता ले सकते हैं।
धुरंधर 1 की तारीफ में कही थी ये बात
शमा ने धुरंधर 1 की तारीफ करते हुए लिखा था- मुझे पता है धुरंधर पार्ट 1 पिछले साल रिलीज हुई थी, लेकिन मुझे कल इसे देखने का टाइम मिला। मैं कहना चाहूंगी- जबरदस्त डायरेक्शन, मजेदार स्क्रिप्ट और रणवीर सिंह द्वारा बहुत अच्छी एक्टिंग। मुझे अच्छा लगा कि कैसे आदित्य ने कुछ पुराने गानों को कुछ सीन्स के साथ जोड़ा है।
कब रिलीज हुआ था धुरंधर का पार्ट 1?
बता दें, धुरंधर 1 साल 2025 में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 21 से 27 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 840 करोड़ हुआ था। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और मानव गोहिल जैसे कलाकार नजर आए थे।
धुरंधर 2 की बात करें तो ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 1,140 करोड़ की कमाई की है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


