अभिजीत दीपके ने उर्फी जावेद को आंदोलन में आने के लिए दिए थे 1 लाख? बोलीं- पैसे दिए नहीं, बल्कि…

By Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस खबर पर रिएक्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें अभिजीत ने 1 लाख रुपये दिए थे।

abhijeet dipke and uorfi javed
अभिजीत दीपके ने क्या उर्फी जावेद को दिए 1 लाख ऑफर

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और उर्फी जावेद को लेकर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजल अंसारी ने दावा किया कि अभिजीत ने कई सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स को उनके आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए पैसे दिए थे। फैजल ने यह भी दावा किया कि उर्फी को सीजेपी को सपोर्ट करने के लिए 1 लाख रुपये मिले थे। अब उर्फी का इस पर रिएक्शन आया है और वह काफी भड़की हुई हैं।

उर्फी फेक खबर पर भड़कीं

उर्फी ने उस न्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, '1 लाख???' इसके बाद उर्फी ने फैजान अंसारी पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि ये जो आदमी है ना जो ये क्लेम कर रहा है वो इतना बड़ा घटिया इंसान है। ये वो ही इंसान है जिसने बोला था कि उर्फी ट्रांसजेंडर है। ये वो ही इंसान है जिसने मेरे बारे में बहुत फेक न्यूज फैलाई है। ये बहुत ही मीडिया हंगरी इंसान है और 1 लाख रुपये? चीकू जाकर पचा कर मैं 1 रील के लिए कितना चार्ज करती हूं। मैं 1 लाख के लिए 1 रील डाल दूंगी, वो भी बिना वजह?

ये भी पढ़ें:
विडो महिलाओं पर ऐसा क्या बोले अदनान शेख कि भड़क गईं उर्फी जावेद?

उर्फी बोलीं पैसे मिले नहीं बल्कि चले गए

उर्फी ने आगे कहा, 'मुझे पैसे मिले नहीं हैं, मेरे पैसे चले ही गए हैं। अगर आप मेरा पेज देखेंगे तो मेरे पास कोई ब्रांड ही नहीं आ रहा। अगर आप प्रूव करके दिखाओ कि मैंने पैसे लिए हैं तो मैं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दूंगी। अपनी जितनी सोर्स ऑफ इनकम है वो त्याग दूंगी अगर प्रूव हो गया तो।'

कौन हैं फैजान अंसारी

फैजान अंसारी के बारे में बता दें कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह रिएलिटी सीरीज डेटबाजी में काम कर चुके हैं। अंसारी के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें:
रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बोलीं- पिछले जन्म में सांप थीं?

जब धर्म बदलने की खबर से भड़की थीं उर्फी

बता दें कि इससे पहले उर्फी ने तब गुस्सा जाहिर किया था जब उनके खिलाफ ऐसी खबर फैलाई गईं कि उन्होंने अपना धर्म बदल दिया है और वह हिंदू में कन्वर्ट हो गई हैं। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा था कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर रीता कर दिया है। उर्फी तब भी काफी भड़की थीं और कहा कि उन्होंने धर्म नहीं बदला है और वह अब भी मुस्लिम ही हैं। उर्फी ने कहा था कि वह किसी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं।

बता दें कि उर्फी लास्ट साल 2025 में द ट्रेटर्स शो में नजर आई थीं। इतना ही नहीं वह इस शो की विनर भी बनी थीं।

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।