Fighter में बॉडी शॉट्स देने के बाद ऋतिक ने शुरू कर दी थी स्मोकिंग, हार्ट रेट बढ़ने के बाद फिर ऐसे आए लाइन पर

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में आपने एक्टर के जबरदस्त बॉडी शॉट्स देखे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे उन्होंने कितनी मेहनत की है।

Fighter में बॉडी शॉट्स देने के बाद ऋतिक ने शुरू कर दी थी स्मोकिंग, हार्ट रेट बढ़ने के बाद फिर ऐसे आए लाइन पर

ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर कुछ दिनों पहले रिलीज हुई है। फिल्म में ऋतिक के अलावा दीपिका पादुतोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। फाइटर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसमें ऋतिक की बॉडी फिटनेस की भी काफी तारीफ हुई है। इसी बीच अब एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने फाइटर फिल्म के लिए 3 ट्रांसफॉर्मेशन किए थे।

ऋतिक के 3 ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म कम्पैनियन से बात करते हुए ऋतिक ने बताया कि फाइटर के लिए 3 बार उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हुआ और वो काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया, ‘मुझे 3 ट्रांसफॉर्मेशन करने पड़े। पहला फिल्म की शूटिंग करने से पहले यह देखने के लिए कि मेरे अंदर अभी काबिलियत है। इसके बाद जब फिल्म की शूटिंग शउरू हुई और फिर जब फिल्म की शूटिंग मौसम की वजह से कैंसल हो गई और मैं समर वेकेशन पर चला गया बच्चों के साथ तो उसके बाद आकर 6-8 हफ्तों में फिरट्रांसफॉर्मेशन करना पड़ा। काफी मुश्किल था सब और फिर मुझे एक के बाद एक गानों की शूटिंग करनी थी। मेरे अंदर बिल्कुल ताकत नहीं बची थी।’

एक्टर ने आगे कहा, 'मेरी सारी मेहनत रंग लगाई जब मैंने फाइटर के लिए परफेक्ट बॉडी शॉट्स दिए। मैं काफी खुश था और आराम महसूस कर रहा था। इसके बाद मैंने गाजर का हलवा, आइसक्रीम खाई। मैंने रिवॉर्ड का नहीं सोचा बस मेरा प्लान था फाइटर के फ्लाइट मोड में आना और उसे करना।'

स्मोकिंग कर दी थी शुरू

आखिर में ऋतिक बोले, ‘मैं सोचता था कि अब क्या करूं? मैंने फिर सिगरेट उठाई और स्मोक करना शुरू कर दिया। मैं एक दूसरे डीप एंड में चला गया और इसके बाद मैंने देखा कि मेरा हार्ट रेट 45 से 75 पहुंच गया। मैं फिर रुक गया। यह काफी खतरनाक है। हम सिर्फ प्लान करते हैं, शेड्यूल करते हैं किसी चीज को पूरा करना, लेकिन उसके बाद क्या? इसका भी प्लान होना चाहिए।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।