
'शादी से पहले लिव इन में जरूर रहिए', जीनत अमान ने बताया क्यों है इसकी जरूरत, कहा- बेटों को भी यही कहती हूं
- जीनत अमान ने कहा कि वो अपने बेटों को भी यही सलाह देती हैं। उन्होंने बताया कि क्यों किसी भी कपल को शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप, यानि एक ही कमरे में साथ रहना बहुत जरूरी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान का मानना है कि हर किसी को शादी से पहले अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के साथ कुछ वक्त लिव इन रिलेशनशिप में जरूर रहना चाहिए। जीनत अमान की उम्र 72 साल है और जवानी के दिनों में वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। 'डॉन', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'धरम वीर' और 'लावारिस' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं जीनत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ लिखा। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में जरूर रहें
जीनत अमान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आप में से किसी एक ने मेरी पिछली पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में मुझसे रिलेशनशिप एडवाइज देने को कहा था। अपनी निजी राय बताती हूं जो पहले नहीं कही है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो मैं यह सुझाव दूंगी कि आप हर हाल में शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहें। मैंने अपने बेटों को भी यही मशवरा दिया है, दोनों ही लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं या फिर रह रहे हैं।"
जीनत ने बताया क्यों जरूरी है लिव इन में रहना
जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में लिखा- यह मुझे बहुत तार्किक लगता है कि इससे पहले कि दो लोगों के परिवार इसमें शामिल हों और सरकार का इससे कोई लेना-देना बने, उन्हें अपने रिश्ते का एक अल्टीमेट टेस्ट ले लेना चाहिए। कुरबानी फेम एक्ट्रेस ने कहा, "दिन के कुछ घंटों के लिए अपने आप को बहुत अच्छा दिखाना आसान होता है। लेकिन क्या आप बाथरूम शेयर कर सकते हैं? एक दूसरे का बेहिसाब गुस्सा बर्दाश्त कर सकते हैं? हर रोज डिनर में क्या खाना है इस बारे में सहमति बना सकते हैं?"
जीनत अमान ने बताया क्यों है इसकी जरूरत
जीनत ने लिखा कि यह जानना जरूरी है कि क्या आप बेडरूम में एक दूसरे के प्रति वही इन्टेन्सिटी बनाए रह पाते हैं? लाखों छोटी-बड़ी चीजों को लेकर होने वाले झगड़ों को सुलझा पाते हैं जो कि आमतौर पर तब होते हैं जब दो लोग एक साथ रहना शुरू करते हैं। सरल भाषा में कहूं तो क्या आप दोनों एक दूसरे के लिए उपयुक्त हैं? मैं समझती हूं कि भारतीय समाज शादी से पहले एक साथ रहने को एक तरह का पाप मानता है, लेकिन फिर वही बात आ जाती है कि समाज बहुत सी चीजों को पाप मानता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




