सत्यम शिवम सुंदरम का वो किस जिस पर मचा था बवाल, जीनत ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- जवानी के जोश में…

Jun 19, 2025 09:55 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म की वो कॉन्ट्रोवर्शियल क्लिप शेयर की है जिसमें वह और शशि कपूर किस करते हैं। जीनत ने बताया कि आज भी वह यह वीडियो शेयर करके एक्साइटेड हैं।

सत्यम शिवम सुंदरम का वो किस जिस पर मचा था बवाल, जीनत ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- जवानी के जोश में…

जीनत अमान अपने इंस्टा अकाउंट पर दर्शकों से गुजरे वक्त से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा करती रहती हैं। सत्यम शिवम सुंदरम के बारे में वह कई बार लिख चुकी हैं। अब उन्होंने शशि कपूर के साथ उस किस का किस्सा लिखा है जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। जीनत ने बताया कि स्कूल टाइम से ही उन्हें शशि कपूर पर क्रश था। वह और उनकी सहेलियां शशि की झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं।

हर लड़की की फैंटेसी थे शशि

जीनत अमान लिखती हैं, अपनी चमकती आंखों और हैंडसम फीचर्स वाले शशि कपूर हर इंडियन स्कूलगर्ल की फैंटेसी थे, जिनमें मैं भी शामिल थी। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तब मैं बोर्डिंग स्कूल में थी। वे शेक्सपियरना थिएटर कंपनी के सदस्यों (जिसमें उनकी होने वाली वाइफ जेनिफर भी शामिल थीं) के साथ शेक्सपियर परफॉर्म करने के लिए पंचगनी आए थे! और हे भगवान, उन्होंने लड़कियों को मोहित कर दिया था।

घरवालों से वॉक का बहाना

मेरी किस्मत अच्छी थी, शशि साउथ बॉम्बे में रहते थे और मेरे घर से ज्यादा दूर नहीं थे। अब पड़ोसी बात करते और जल्द ही यह बात फैल गई कि उन्हें (शशि कपूर) को शाम 6 बजे ईवनिंग वॉक करने की आदत है। मेरी सहेलियां और मैं, जवानी के जोश में, पूरी सर्दियों की छुट्टियां अपने माता-पिता को समझाने में बिता देते थे कि हमें ताजी हवा की जरूरत है और हमारे अच्छी हेल्थ के लिए सूरज ढलने की सैर जरूरी है। बेशक, हम उमम्मीद करते थे कि शॉर्ट्स में उनकी झलक मिल जाए।

चार्मिंग थे शशि

जब करियर की वजह से मेरी और शशि की राहें मिलीं तो मुझे समझ आया कि वह बुद्धिमान, चार्मिंग और हंसी मजाक करने वाले इंसान हैं। हमने रोटी, कपड़ा और मकान, चोरी मेरा काम और वकील बाबू जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया।

सत्यम, शिवम, सुंदरम का किस

जानती हूं कि 'सत्यम शिवम सुंदरम' के बारे में पहले ही काफी कुछ कवर कर चुकी हूं लेकिन मैंने दो वजहों से इस क्लिप को आपके साथ शेयर करने का मन बनाया। सबसे पहले यह मेरे करियर का एक बड़ा पल था। यह मेरा पहला ऑनस्क्रीन किस था हालांकि उस समय इससे हंगामा मच गया था लेकिन वास्तव में यह एकदम पवित्र था। इसे शूट करते समय मुझे एक पल भी असहजता महसूस नहीं हुई। दूसरा क्योंकि स्कूलगर्ल जीनत इस यह पोस्ट करने की हिम्मत पर एक्साइटेड है कि स्कूल क्रश सेल्युलाइड पर साकार हो सकता है। वह (शशि) एक गर्मजोश और अद्भुत इंसान थे और पृथ्वी थिएटर के रूप में अपने पड़ोस में उनकी विरासत को जीवित और फलते-फूलते देखना वाकई खास है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।