तो झूठी थी जीनत-राज कपूर की लव स्टोरी? देव आनंद वाली बात पर एक्ट्रेस बोलीं- मैं हक से कहती हूं कि..
Zeenat Aman and Raj Kapoor: जीनत अमान ने एक हालिया बातचीत में बताया कि उनका ना तो फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की शूटिंग से पहले और ना ही बाद में कभी राज कपूर के साथ कोई रिश्ता रहा है।

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जीनत अमान इंडस्ट्री और सितारों के बारे में अपने विचार खुलकर सोशल मीडिया पर रखती हैं। एक हालिया इवेंट के दौरान जीनत अमान ने राज कपूर के साथ उनके विवादित बयान पर देव आनंद के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। 'गाइड' फेम एक्टर देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में जीनत के प्रति उनके प्यार के बारे में खुलकर लिखा है। साथ ही साथ उन्होंने जीनत के राज कपूर के साथ रिश्ते के बारे में भी अपने विचार लिखे हैं।
राज और देव के साथ काम कर चुकी थीं जीनत
जीनत अमान ने राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में प्यार किया था। साल 1978 में आई यह फिल्म काफी विवादों में रही थी। इस फिल्म के बाद जीनत के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया था। देव आनंद ने अपनी फिल्म में जीनत से जुड़े जिन किस्सों का जिक्र किया है उनमें उनका 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'हरे कृष्णा हरे राम' वाला वक्त शामिल था। जीनत अमान ने बताया कि ये सारी अफवाहें कहां से शुरू हुईं। उन्होंने कहा, "राज ने मुझे सत्यम शिवम सुंदरम के लिए साइन किया और मैं उनकी होने वाली हीरोइन के तौर पर वहां गई।"
जीनत अमान ने बताया कभी नहीं था रिलेशनशिप
जीनत अमान ने बताया, "मेरा कभी भी उनके साथ पर्सनल रिलेशन नहीं रहा, ना ही उससे पहले और ना ही उसके बाद। हमेशा ही हमारे बीच एक एक्टर-डायरेक्टर वाला रिश्ता था। वह अपने काम को लेकर बहुत पैशिनेट थे और मैं उनके काम को लेकर बहुत उत्साहित थी, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी नहीं पूछा कि तुमने आज व्हाइट कलर क्यों नहीं पहना। बल्कि आप अगर चीजों को देखेंगे तो पाएंगे कि मैंने कभी भी उनके सेट या पार्टियों में व्हाइट आउटफिट नहीं पहना। ना ही उन्होंने कभी इस बारे में सवाल किया।"
देव आनंद के नजरिए को बताया बिलकुल गलत
जीनत अमान ने कहा कि मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगी कि एक कहानी बनाने में, थोड़ा छिपाते हुए उसे इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए कुछ जुमले डाल देते हैं। जीनत अमान ने कहा, "अब मुझे देव साहब का नजरिया नहीं पता है। लेकिन मैं हक से कहती हूं कि बिलकुल गलत था, मैं अपनी किताब जरूर लिखूंगी। मैं देव साहब की बहुत तारीफ और इज्जत करती हूं, लेकिन यह सही नहीं था। देव आनंद ने अपनी किताब में लिखा है कि वह जीनत अमान से अपने प्यार का इजहार करने वाले थे, लेकिन राज कपूर और एक्ट्रेस की करीबियां देखकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


