सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आईं जीनत अमान, लिखा- जो लोग सत्ता में हैं उनका ये फर्ज बनता है कि वे…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली में सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 17वां दिन है और जीनत अमान ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है।

जीनत अमान, सोनम वांगचुक

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मैंने एक खबर में पढ़ा कि सोनम वांगचुक जी…कमजोर हो गए हैं और बहुत तकलीफ में हैं। जब उनसे अनशन तोड़ने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वो बात करने को तैयार क्यों नहीं है।'

जीनत अमान ने की सोनम वांगचुक की तारीफ

जीनत अमान ने आगे लिखा, 'सोनम वांगचुक जी SECMOL के फाउंडर हैं, आइस स्तूप के आविष्कारक हैं, लद्दाख में शिक्षा सुधार की शुरुआत करने वाले हैं, और पर्यावरण व समाज के लिए काम करने वाले एक सच्चे एक्टिविस्ट हैं। वे बॉलीवुड के उस मशहूर किरदार फुंसुक वांगडू की असली प्रेरणा भी हैं, जिसे आमिर खान ने फिल्म 3 इडियट्स में इतने शानदार तरीके से निभाया था। हर तरह से देखा जाए तो सोनम वांगचुक जी एक बहुत ही समझदार और नेक इंसान हैं, जिन्हें समाज के लिए किए गए उनके कामों के लिए दुनिया भर में कई बड़े अवॉर्ड्स मिले हैं।'

सोनम वांगचुक 17 दिनों से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं

भारत सरकार से गुजारिश

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं सोनम वांगचुक जी की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत सरकार से गुजारिश करती हूं कि वो इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करें क्योंकि ये पूरे देश के भविष्य की बात है। हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो बस हाथ पर हाथ धरे बैठा रहे और अपने देश के सबसे बेहतरीन इसानों में से एक को इस तरह तकलीफ में देखें। शांतिपूर्वक विरोध करने का भारत का एक लंबा इतिहास रहा है; जो लोग सत्ता में हैं, उनका ये फर्ज बनता है कि वे ऐसे शांतिपूर्ण विरोध का जवाब शांति से बातचीत करके दें।’

जीनत अमान

अभिनेता ओमी वैद्य ने भी शेयर किया वीडियो

सोनम वांगचुक का समर्थन करने वाली जीनत अमान अकेली हस्ती नहीं हैं। फिल्म ‘3 इडियट्स’ में 'चतुर' का किरदार निभाने के लिए मशहूर ओमी वैद्य ने भी उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू की मृत्यु हो।’ इसके बाद उन्होंने दर्शकों से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और उनके विरोध से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू, सोनम वांगचुक पर ही आधारित था।

3 इडियट्स

17 दिनों से अनशन पर हैं सोनम

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 'कॉकरोच जनता पार्टी' कर रही है। ये विरोध प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था और सोनम वांगचुक 28 जून को इसमें शामिल हुए थे। जब तक से लेकर अब तक वे अनशन पर हैं और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।