मुस्लिम मां का जायद खान ने किया था हिंदू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार, अब बताई इसके पीछे की वजह

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

 जरीन के निधन के बाद उनके बेटे एक्टर जायेद खान की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी मां का अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अब इन तस्वीरों ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। इस बात को लेकर कई लोगों ने उन्होंने काफी ट्रोल भी किया।

मुस्लिम मां का जायद खान ने किया था हिंदू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार, अब बताई इसके पीछे की वजह

पिछला साल खान परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। 7 नवंबर, 2025 को बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। 81 साल की जरीन के निधन ने उनके परिवार को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। जरीन के निधन के बाद उनके बेटे एक्टर जायेद खान की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी मां का अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में अब इन तस्वीरों ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। इस बात को लेकर कई लोगों ने उन्होंने काफी ट्रोल भी किया। ऐसे में अब एक्टर ने खुद बताया कि उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार क्यों किया।

मां के अंतिम संस्कार पर बोले जायेद खान

जायेद खान ने हाल ही में Zoom को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जायेद अपनी मां जरीन खान की आखिरी इच्छा को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने उन सवालों का भी जवाब दिया जो उनकी मां के हिंदू रीति-रिवाजों से किए गए अंतिम संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे थे। खासकर तब, जब उनकी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई थी और उनकी जड़ें पारसी समुदाय से जुड़ी थीं। जायेद ने बताया कि उनके घर में 'इंसानियत' ही सबसे बड़ा धर्म है।

हम धर्म को एक बेहद निजी मामला मानते हैं

जायेद ने कहा, 'एक परिवार के तौर पर, हम धर्म को एक बेहद निजी मामला मानते हैं। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे किस नजरिए से देखते हैं। हमारे लिए यह बहस पूरी तरह से बेकार है कि कौन सा धर्म बेहतर है और कौन सा बुरा। ऐसी बातें करना शोभा नहीं देता। हम खुद को एक बेहद 'धर्मनिरपेक्ष' (secular) परिवार के तौर पर परिभाषित करते हैं, और हमें यह बताने की कोई ज़रूरत नहीं है कि हम ऐसा क्यों करते हैं।'

मां की आखिरी इच्छा का किया खुलासा

जायेद ने इस दौरान अपनी मां की आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया। उन्होंने मां की लास्ट विश को याद करते हुए उस दिन को याद किया जब वह एक 'प्यारी सी नदी' के किनारे बैठी थीं और उनके मन में बस यह विचार आया कि 'अगर मैं कभी चली जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी अस्थियां इसी नदी में प्रवाहित हों। मैं आजाद होना चाहती हूं।'

कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे लोग क्या कहते

जायेद ने कहा, 'तुम्हारी मां की जो भी आखिरी इच्छा होगी, वो पूरी होगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे लोग क्या कहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने नफरत भरे हो सकते हैं। मैं उन्हें दोष नहीं देता, हालात ऐसे हैं, बदकिस्मती से। उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा।'

जरीन का फिल्मी करियर

जरीन खान अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। उनके फिल्मी किरयर की बात करें तो वो उन्होंने साल 1963 में आई हिंदी फिल्म 'तेरे घर के सामने' में देव आनंद के साथ काम किया था। 1960 के दशक में उनकी मुलाकात अभिनेता संजय खान से हुई और 1966 में दोनों ने शादी कर ली।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।