चाय पर चर्चा की है, बुरे जोक्स पर हंसे हैं…, आरजे महवश ने बताया कैसा था उनका और युजवेंद्र चहल का रिश्ता?
Yuzvendra Chahal RJ Mahvash: आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने एक-दूसरे को अनफॉलो क्यों किया? दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा था? आपके इन्हीं सवालों के जवाब इस आर्टिकल में हैं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से ही आरजे महवश का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों का साथ दिखना तो कभी आईपीएल में महवश का स्टैंड्स से चहल को चीयर करना, सोशल मीडिया पर इनके 'फ्रेंड्स या उससे ज्यादा' होने की बहस थमने का नाम नहीं ले रही थी। इस बीच दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर ने आग में घी का काम किया। अब इस पूरे ड्रामे पर आरजे महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने क्यों किया एक-दूसरे को अनफॉलो?
आरजे महवश ने पिंकविला को दिए पॉडकास्ट में कहा, ‘लोग छोटी-छोटी चीजों को बहुत बड़ी बना देते हैं। जब आप उस चीज से गुजर रहे होते हो तो वो उतनी बड़ी बात होती नहीं हैं। हम दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ है यार। दो दोस्तों के बीच बहस हुई, फॉलो-अनफॉलो हुआ और बात खत्म। जिन दोस्तों के साथ आपने गंदी से गंदी बातों पर हंसा होता है न, मुझे लगता है कि उनके लिए दिल में कोई बैर नहीं रखना चाहिए।’
युजवेंद्र चहल से नफरत करती हैं आरजे महवश?
आरजे महवश ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा उनके (युजवेंद्र चहल) अच्छा ही चाहूंगी। मुझे लगता है कि आप किसी से बैर या नफरत तब रख सकते हो जब वो इंसान हॉस्पिटल में हो और आप उससे मुंह फेर पाओ। तो तो रखो नफरत तब तो कोई बात है वरना कोई फायदा नहीं है। लाइफ बहुत छोटी है। लोग जैसे हैं उन्हें वैसे एक्सेप्ट करो और जिंदगी में आगे बढ़ो।’
क्या बोंली आरजे महवश?
आरजे महवश ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘तो मुझे लगता है कि मैं हमेशा यही चाहूंगी कि उनके साथ सब अच्छा हो। वो बहसबाजी में हो गया, दोस्तों में लड़ाई हो गई, फॉलो-अनफॉलो हो गया। उतनी सी ही बात है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।’
दोस्ती थी या उससे कुछ ज्यादा?
इसके बाद आरजे महवश से पूछा गया कि क्या कभी उन दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा हुआ? इस पर आरजे महवश बोलीं, ‘नहीं। मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं। उस समय उन्हें बहुत जरूरत थी अपने दोस्त की। जैसा की उन्होंने अपने पॉडकास्ट में भी बताया था कि उन्हें सुसाइडल थॉट्स आ रहे थे। ताे हम सब कोशिश कर रहे थे कि उनका आईपीएल का ये सीजन अच्छे से निकल जाए।’
युजवेंद्र चहल से अब कैसे मिलेंगी आरजे महवश?
अब अगर आपके सामने युजवेंद्र चहल आ जाते हैं तो क्या आप उनसे लड़ाई के बाद भी वैसे ही मिलोगे? आरजे महवश बोलीं, ‘बिल्कुल! हम वैसे ही मिलेंगे जैसे हमेशा मिलते हैं। मैंने कहा न, जिन दोस्तों के साथ आपने चाय पर चर्चा की होती है, बुरे से बुरे जोक्स पर हंसे होते हो, उससे मिलने से पहले क्या ही सोचना।’
चहल और आरजे महवश के बारे में
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच डेटिंग की अफवाहें पहली बार तब उड़ी थीं जब युजवेंद्र चहल के तलाक की अटकलों के बीच दोनों को एक साथ देखा गया था। उस समय, आरजे महवश ने इन खबरों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वे सिर्फ दोस्त हैं। हालांकि, अफवाहें फिर से तेज तब हुईं जब उन्हें दुबई में एक साथ चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखते देखा गया था।
चहल और धनश्री के बारे में
युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में कोरियोग्राफर और रिएलिटी शो स्टार धनश्री वर्मा से शादी की थी। चार साल बाद दोनों अलग हो गए और पिछले साल उनका तलाक फाइनल हो हुआ।
आरजे महवश के करियर के बारे में
आरजे महवश अपने करियर में नए मुकाम छू रही हैं। आरजे महवश ने हाल ही में मशहूर लेखक दुर्जॉय दत्ता के बेस्टसेलिंग नॉवेल 'नाउ दैट यू आर रिच... लेट्स फॉल इन लव' पर आधारित वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' से अपना शानदार एक्टिंग डेब्यू किया है। इस सीरीज में उनके साथ प्रतीक यादव, मिहिर आहूजा, नील भूपालम, नितिश शर्मा, शिवांगी खेडकर और आशीष राघव जैसे कलाकार हैं।
आने वाली सीरीज
आरजे महवश की वेब सीरीज 'सतरंगी: बदले का खेल' 22 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह रेमो डिसूजा की रोमांटिक कॉमेडी 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' की शूटिंग भी कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


