Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडYuzvendra Chahal Months after divorce from Dhanashree Verma says Shaadi k lie ready hoon
धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे हैं युजवेंद्र चहल? पोस्ट शेयर कर दी हिंट

धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे हैं युजवेंद्र चहल? पोस्ट शेयर कर दी हिंट

संक्षेप:

Yuzvendra Chahal Post: मार्च 2025 में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को तलाक मिला था। तलाक के आठ महीने बाद युजवेंद्र चहल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘शादी के लिए तैयार हूं।’

Nov 28, 2025 05:42 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने नई शुरुआत की ओर इशारा किया है। दरअसल, साल 2020 में युजवेंद्र चहल ने डांसर और कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा से शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और साल 2022 में दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। वहीं कोर्ट ने उन्हें मार्च 2025 में तलाक दिया। अब तलाक के आठ महीने बाद युजवेंद्र चहल ने दूसरी शादी की बात की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

युजवेंद्र चहल का पोस्ट

युजवेंद्र चहल ने गुरुवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट कर बताया कि वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। उन्होंने एक स्लीक ब्लैक टक्सीडो में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, “शादी के लिए तैयार हूं, बस एक लड़की चाहिए।” उनकी इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है। कुछ ने जश्न मना रहे हैं। कुछ उन्हें उनका अतीत याद दिला रहे हैं। वहीं कुछ RJ महवश को टैग कर रहे हैं।

कैसे हुई थी दोनों की शादी?

रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री ने अर्जुन बिजलानी को बताया था, “हमारी शादी लव और अरेंज दोनों थी। पहले अरेंज मैरिज की तरह शुरू हुई थी। असल में, वह बिना डेटिंग के शादी करना चाहता था और मैं शादी के बारे में सोच भी नहीं रही थी। लेकिन जब उससे मिली और उसने मुझे मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तब मैं शादी के लिए मान गई। हमने अगस्त में रोका (सगाई) किया और दिसंबर में शादी कर ली। रोके और शादी के बीच का जो समय था उस समय मैं उसके साथ घूमती थी और हम साथ में रहते थे। मुझे उसके बिहेवियर में हल्के बदलाव दिखने लगे थे। वो होता है न जब लोग कुछ चाहते हैं और जब उन्हें वह मिल जाता है, तो उनके बर्ताव में बहुत फर्क आ जाता है। लेकिन मैंने इग्नोर किया और अपने प्यार पर भरोसा किया। हालांकि, मेरा भरोसा गलत निकला”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।