Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडYuzvendra Chahal and RJ Mahvash UNFOLLOW each other on Instagram
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की खत्म हुई दोस्ती? दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की खत्म हुई दोस्ती? दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

संक्षेप:

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश अब दोस्त नहीं रहे। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बात सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

Jan 21, 2026 04:32 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब तो अभी तक नहीं मिला है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की लड़ाई हो गई है। बता दें, जब से युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ तब से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश

धनश्री का दावा

पिछले साल रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने दावा किया था कि शादी के दो महीने बाद युजवेंद्र चहल ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने सगाई के बाद से ही उनके बिहेवियर में बदलाव नोटिस कर लिया था, लेकिन मैंने उन पर और अपने रिश्ते पर भरोसा रखा। मेरी समस्या ये है कि मैं अपने आस-पास के लोगों को बहुत ज्यादा मौके देती हूं। लेकिन मैं मौके दे देकर थक गई। मैंने अपनी तरफ से हर कोशिश की थी और अपना 100% दिया था। हालांकि, चीजें ठीक नहीं हुईं।”

युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा

युजवेंद्र चहल का रिएक्शन

बाद में, युजवेंद्र चहल ने धनश्री के दावों पर रिएक्ट करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, “मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही धोखा देता तो इतना लंबा रिश्ता चलता क्या? मेरे लिए, यह चैप्टर खत्म हो गया है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं और दूसरों को भी ऐसा ही करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें:फराह नहीं होस्ट करेंगी शो, क्या होगा लायन का रोल? समझिए द 50 का पूरा कॉन्सप्ट
ये भी पढ़ें:टॉप-10 में इस हफ्ते इन शोज ने बनाई जगह, 7वें नंबर पर अनुपमा, तीसरे पर KSBKBT 2
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।