युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के बाद आएंगे साथ, जानें आखिर क्या है मामला

Jan 08, 2026 03:33 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो जाएंगे। दोनों साथ में तलाक के बाद साथ दिखने वाले हैं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के बाद आएंगे साथ, जानें आखिर क्या है मामला

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों पिछले साल अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में थे। दोनों ने कई इंटरव्यूज में ऐसे स्टेटमेंट्स भी दिए एक-दूसरे को लेकर जिनसे थोड़े विवाद भी हुए। अब खबर आ रही है कि दोनों तलाक के बाद एक साथ आने वाले हैं। हालांकि इसके पीछे एक ट्विस्ट है।

किस शो में आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों साथ में कलर्स टीवी के शो द 50 में आने नजर आने वाले हैं। मेकर्स की तरफ से फिलहाल भले ही कंटेस्टेंट्स की कन्फर्म लिस्ट अनाउंस नहीं हुई है। लेकिन खहबर आ रही है कि ये दोनों एक्स कपल साथ आएगा। शो का प्रीमियर 1 फरवरी को होगा और कलर्स टीवी के अलावा जियो हॉटस्टार पर भी नजर आएगा।

कौन बनकर आएगा कंटेस्टेंट

शो में 50 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे जिसमें टीवी, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और डिजिटल स्पेस के स्टार्स नजर आएंगे।

इन सेलेब्स के नाम भी आए सामने

वैसे इनके अलावा जिन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं वो हैं शिव ठाकरे, अंकिता लोखंडे, निक्की तंबोली, प्रतीक सहजपाल, उर्फी जावेद, अंशुला कपूर, तान्या मित्तल, फैजल शेख। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसमें श्रीशंत, इमरान खान और ऑरी भी नजर आ सकते हैं।

युजवेंद्र-धनश्री

वहीं युजवेंद्र और धनश्री की बात करें तो दोनों ने साल 2020 में शादी की थी, कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी, लेकिन ये शादी ज्यादा चली नहीं और साल 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद साथ में आएंगे पहली बार

तलाक के बाद चहल का आरजे महवश के साथ भी नाम जुड़ा है। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है। खैर फैंस देखना चाहते हैं कि तलाक के बाद दोनों साथ में क्या करते हैं।

वैसे अभी दोनों की तरफ से भी इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।