फेमस यूट्यूबर का कुक पिछले पांच महीने तक थूककर बनाता रहा खाना, CCTV में कैद हुई उसकी घिनौनी हरकत
हाल ही में नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में जो खुलासा किस उससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। उन्होंने बताया कि उनका कुक कई महीनों से किचन के थूकता था, जिससे सबकी सेहत खराब हो रही थी।

हम अक्सर सुनते हैं कि रेस्टोरेंट या ढाबे में कुक खाना बनाते वक्त उसमें थूकते हैं या कुछ न कुछ घिनौनी हरकत करते हैं। लेकिन कुछ ऐसा ही अब मशहूर यूट्यूबर लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट के साथ भी हुआ। उनके घर से जो चौंकाने वाली खबर सामने आई है उसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। हाल ही में नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में जो खुलासा किस उससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। उन्होंने बताया कि उनका कुक कई महीनों से किचन के थूकता था, जिससे सबकी सेहत खराब हो रही थी। आइए जानते हैं नीतू बिष्ट ने आगे और क्या बताया और उन्हें उसकी हरकत का पता कैसे चला?
5 महीने से सिंक में थूकता रहा कुक सीसीटीवी में हुआ कैद
दरअसल, नीतू बिष्ट ने आह ही में अपने व्लॉग में खुलासा किया कि उनके घर का कुक खाना बनाते वक्त उसी सिंक में थूकता था, जहां पर उनके बर्तन साफ होते थे। उनका कुक गुटखा खाकर सिंक में न सिर्फ थूकता था, बल्कि उसके छींटे बर्तन और खाने में भी जाते थे। शुरुआत में उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्हें शक हो रहा था, इसकी वजह से उन्होंने किचन में सीसीटीवी कैमरा लगाया, जिसमें कुक की सारी करतूत कैद हुई। जब घरवालों ने उसकी हरकत देखती तो सभी हैरान थे। ये सब करीब 5 महीने से चल रहा था और उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी।
कुक की हरकतों की वजह से नीतू हुईं बीमार
नीतू के पति लखन ने बताया कि पहली बात तो वो आमतौर पर ऐसी बातें शेयर नहीं करते, लेकिन जब इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इस बात को अपने फैंस को बताना जरूरी समझा। क्योंकि उनका मानना है कि ये मामला सेहत से जुड़ा था, इसलिए उन्होंने वीडियो बनाया। इस वीडियो में लखन की मां कुक को डांटते हुए कहती हैं कि उसकी वजह से पूरा परिवार बीमार हो रहा था। खासकर नीतू को पिछले कुछ समय से पेट की दिक्कत हो रही थी, जिसे अब इस घटना से जोड़ा जा रहा है।
कुक की वजह से दूसरे घर में शिफ्ट हुआ परिवार
कुक की इस घिनौनी हरकत की वजह से पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे में हैं। यही नहीं इस घटना के बाद परिवार कुछ समय के लिए दूसरे घर में शिफ्ट हो गया है। उनका कहना है कि जब तक मन शांत नहीं होता, वो वापस नहीं जाएंगे। फिलहाल नीतू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही यूट्यूबर्स ने फैंस को अपने घरों में भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


