पान मसाले की ऐड क्यों करते हैं शाहरुख? इंटरव्यू में दिया था इस सवाल का जवाब, वायरल हुआ वीडियो

पान मसाले की ऐड क्यों करते हैं शाहरुख? इंटरव्यू में दिया था इस सवाल का जवाब, वायरल हुआ वीडियो

संक्षेप:

Dhruv Rathee vs Shahrukh Khan: सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी और शाहरुख खान के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है। दरअसल, ध्रुव राठी ने शाहरुख खान पर सवाल उठाए हैं।

Oct 16, 2025 05:48 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा है, ‘शाहरुख खान अब एक अरबपति बन चुके हैं। सही सुना आपने! रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। फिर उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें पान मसाले जैसी हानिकारक चीज का ऐड करना पड़ रहा है?’ ध्रुव राठी के इस वीडियो पर शाहरुख के फैंस कमेंट कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाहरुख खान का जवाब

एक फैन ने कमेंट सेक्शन में शाहरुख के पुराने इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया है जिसमें शाहरुख इस सवाल का जवाब देते सुनाई दे रहे हैं। शाहरुख सफाई देते हुए कहते हैं, “अगर स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स का विज्ञापन न करें क्योंकि बच्चे उससे प्रभावित होकर पीने लगते हैं तो मैं कहूंगा कि आप इसका प्रोडक्शन ही बंद कर दें। अगर स्मोकिंग बुरी चीज है, तो सिगरेट बनने ही मत दो। अगर आप इसका प्रोडक्शन नहीं रोक रहे हैं क्योंकि इससे आपको राजस्व मिलता है तो मेरा राजस्व भी मत रोकिए। मैं एक एक्टर हूं। मुझे काम करना है और उससे राजस्व प्राप्त करना है। अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है तो उसको इंडिया में ही बनने मत दीजिए।”

ध्रुव राठी का तंज

फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को सुनने के बाद ध्रुव ने जवाब में लिखा, ‘अगर सरकार बुरे काम करेगी, तो मैं भी बुरे काम करूंगा। यह क्या तर्क है?’ अब इस पर शाहरुख के फैंस ध्रुव को जवाब दे रहे हैं। बता दें, अभी तक इस पर शाहरुख का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।