आंखों में देखना भी मना! अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए हैं ये 42 शर्तें? महिला ने किया शॉकिंग दावा
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से मिलना किसी का सपना हो सकता है, लेकिन क्या हो कि आपको जब सुपरस्टार से मिलने का मौका मिले और कुछ ही देर पहले आपको नियम कायदों की एक लंबी लिस्ट पकड़ा दी जाए?

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन से मिलना कोई सपना पूरा होने जैसा हो सकता है। 'पुष्पा - द रूल' फेम एक्टर का औरा ही अलग है और उनका किसी फिल्म का हिस्सा होना उसके ब्लॉकबस्टर हिट होने की गारंटी माना जाता है। लेकिन क्या हो कि अगर आपको अल्लू अर्जुन से मिलने का मौका मिले और उससे पहले आपको नियम व शर्तों की एक लंबी लिस्ट पकड़ा दी जाए? जी हां, कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लिप में। यह एक पॉडकास्ट का हिस्सा है जिसमें एक ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट बता रही हैं कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उन्हें कुल 42 'Dos and Donts' की लिस्ट पकड़ा दी गई थी।
सुपरस्टार की आंखों में देखने की मनाही!
आमतौर पर 350 CC की वाली बाइक बनाने वाली एक मशहूर बाइक ब्रांड की ब्रांड स्ट्रैटजी टीम का हिस्सा रह चुकीं कावेरी बरुआ जब एक पॉडकास्ट में बात कर रही थीं तो इसमें उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले अजीबोगरीब कायदे फॉलो करने होते हैं। कावेरी ने बताया कि साउथ के सुपरस्टार की टीम आपको एक लिस्ट पकड़ा देती है जिसमें कुल 42 पॉइंट में यह बताया गया होता है कि अल्लू अर्जुन से मुलाकात करते वक्त आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है। इससे भी दिलचस्प बात यह थी कि कावेरी ने कहा कि इसमें एक क्लॉज यह भी है कि आपको अल्लू अर्जुन की आंखों में नहीं देखना है।
अल्लू अर्जुन से हाथ नहीं मिला सकते!
पॉडकास्ट में ब्रैंड स्ट्रैटजिस्ट कावेरी ने बताया है कि इस नियम व शर्तों की लंबी लिस्ट में यह भी लिखा हुआ है कि आप मिलने पर अल्लू अर्जुन से हाथ नहीं मिला सकते हैं। यह सब बातें जब कावेरी पॉडकास्ट में बता रही थीं तो होस्ट भी हैरान नजर आईं और उन्होंने पूछा कि आखिर हाथ क्यों नहीं मिला सकते? इस पर कावेरी ने कहा- मुझे नहीं पता। जब उनसे पूछा गया कि और कौन सी चीजें फॉलो करनी होती हैं, तो उन्होंने कहा- और नहीं बताऊंगी। बता दें कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो पर कैसा है लोगों का रिएक्शन?
कई यूजर्स ने इन दावों को बकवास बताया वहीं कुछ लोग इस पर हैरान नजर आए। एक फैन ने लिखा कि मेरे पापा पुष्पा 2 की शूटिंग के दौरान अल्लू अर्जुन से मिले थे और कोई ऐसा ड्रामा नहीं था। वहीं एक ने लंदन में मिलने का अनुभव साझा किया और अल्लू अर्जुन को चिल शॉर्ट गाय बताया। कई फॉलोअर्स ने इस वीडियो को अल्लू अर्जुन की इमेज बिगाड़ने वाला कैम्पेन बताया। बता दें कि पॉडकास्ट में बरुआ ने यह भी कहा है कि अल्लू अर्जुन टीम में मैनेजर के मैनेजर का भी मैनेजर होता है। इसी तरह के ढेरों रिएक्शन अल्लू अर्जुन के बारे में प्रतिक्रिया देती इस वीडियो पर आए हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



