राजपाल यादव को मिला येस मैडम में काम, कंपनी के CEO ने दूसरे ब्रांड्स से की एक्टर की मदद की अपील

Feb 12, 2026 12:26 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजपाल यादव की मदद के लिए अब येस मैडम के सीईओ भी आगे आए हैं। उन्होंने सोनू सूद के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक्टर को अपनी कंपनी की एड का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है।

राजपाल यादव को मिला येस मैडम में काम, कंपनी के CEO ने दूसरे ब्रांड्स से की एक्टर की मदद की अपील

राजपाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री के बाद उद्योग जगत से भी मदद मिलनी शुरू हो गई है। ब्यूटी सैलून येस मैडम के सीईओ मयंक आर्य ने एक्टर की मदद हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनू सूद के मैसेज पर जवाब देते हुए राजपाल यादव को येस मैडम की एड में लेने की बात कही है। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन अब उन्हें लगातार मदद मिल रही है। हाल में उनकी पत्नी राधा ने बयान देते हुए मदद करने वाले लोगों का आभार जताया है।

येस मैडम के सीईओ ने की मदद

येस मैडम के सीईओ मयंक आर्य ने सोनू सूद के मैसेज पर जवाब देते हुए X पर पोस्ट शेयर किया है। मयंक ने कहा कि वो सोनू सूद की बात का समर्थन करते हैं। ‘राजपाल यादव येस मैडम की एड का हिस्सा होंगे। मैंने एक टीम को पहले ही इस काम पर लगा दिया है’।

गुरु रंधावा ने भेजे पैसे

हाल में सिंगर गुरु रंधावा ने भी एक पोस्ट शेयर राजपाल यादव को मदद देने की बात कही है। सिंगर ने कहा कि वो अपने अगले म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव को कास्ट कर रहे हैं। इसके लिए वो अभी से एडवांस पेमेंट भी भेज रहे हैं। सिंगर ने अन्य लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है।

सेलिब्रिटी से मिली मदद

राजपाल यादव की मदद के लिए गुरमीत चौधरी, KRK,पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव, आगे आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और वरुण धवन के नाम भी सामने आए हैं कि इन्होने एक्टर को मदद पहुंचाने के लिए एक्शन लिया है। इस लिस्ट में राव इंदरजीत भी शामिल हैं जिन्होंने राजपाल को 1 करोड़ से ज्यादा की मदद पहुंचाने की बात कही है। इंडस्ट्री के लोगों ने राजपाल को जल्द से जल्द जेल से रिहा करवाने की बात भी कही है।

राजपाल की पत्नी राधा ने कहा शुक्रिया

अब इस पूरे मामले पर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का भी बयान सामने आया है। राधा ने पीटीआई से बात करते हुए मदद करने वाले लोगों का शुक्रिया किया है। राधा ने ये भी कहा कि इस समय इंडस्ट्री बहुत सपोर्टिंग बनी हुई है। उन्हें सेलिब्रिटी से मदद मिल रही है।

चेक बाउंस मामले में गए जेल

बता दें, राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए कर्जा लिया था। फिल्म फ्लॉप होने की वजह से वो कर्जा चुका नहीं पाए। इसी मामले में 2018 में एक्टर पर चेक बाउंस मामले में केस दर्ज हुआ और अब कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था। जेल जाने से पहले राजपाल ने कुछ ऐसा कहा जिससे इंडस्ट्री और लोग इमोशनल हो गए। राजपाल ने कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं है और उन्हें अकेले ही इस संकट से निपटना है। ऐसे में सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देकर मदद का आश्वासन दिया। अब कई लोग मदद के लिए आगे आए।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।